लखनऊ, 13 अप्रैल। लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर शशि शुक्ला ने विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रोफेसर शुक्ला विभिन्न विषयों पर लेखन के साथ साथ अनेकों अंतराष्ट्रीय संघोष्ठियों में अपना विचार दे चुकी है, इनके दिशा निर्देश में कई शोध कार्य किये गए हैं।
प्रोफेसर शुक्ला के विभागाध्यक्ष बनने पर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर वरिष्ठ शोधार्थी एसपी सिंह ने अपने साथियों के साथ गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।







