- बाबा साहब की जयन्ती की पूर्व संध्या पर पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने आरक्षण को बचाने की ली शपथ पदोन्नति बिल न पास करने पर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ फूटा आरक्षण समर्थकों का गुस्सा
- संघर्ष समिति द्वारा बाबा साहब की जयन्ती पर चलाये जा रहे 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत कल बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बाॅटी जायेगी 10 कुन्तल पूड़ी व मिष्ठान और होगा लोकगीत के माध्यम से गीतों का प्रस्तुतीकरण
लखनऊ, 13 अप्रैल। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के तत्वाधान में बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर साहब की जयन्ती के अवसर पर पूरे प्रदेश में 2 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत आज जयन्ती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर सायं 4 बजे से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने बाबा साहब को याद करते हुये केन्द्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। आज के दिन को आरक्षण समर्थकों ने ‘‘पदोन्नति बिल पास कराओ आरक्षण बचाओं दिवस‘‘ के रूप में धूमधाम से मनाया। आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुयें 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों द्वारा आरक्षण बचाने की शपथ ली गई।

संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने सभी आरक्षण समर्थकों को आरक्षण बचाने के शपथ दिलाते हुये एकजुट होकर पदोन्नति बिल पास कराने के लिये ‘करो मरो’ की तर्ज पर आन्दोलन छेड़ने का आहवान किया और बाबा साहब की नीतियों पर चलकर अपने अधिकार को बचाने के लिये सभी को आगे आने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में देश के जाने माने लोकगीत गायक राम निवास पासवान व सागर जौनपुरी की पूरी टीम द्वारा देर रात बाबा साहब के गीत गाये जाते रहे। इस अवसर पर आरक्षण समर्थकों का उत्साह पूरी चरम पर था आरक्षण समर्थक बाबा साहब की जयन्ती पर भाव विभोर होकर नाचकर अपनी खुशियाॅ व्यक्त की।
‘‘पदोन्नति बिल पास कराओं आरक्षण बचाओं दिवस‘‘ पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, रीना रजक, अन्जनी कुमार, महेन्द्र सिंह, बीना दयाल, आनन्द कनौजिया, अशोक सोनकर, बनी सिंह, प्रेम चन्द्र, अंजली गौतम, जितेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, योगेन्द्र, रामेन्द्र, राधेश्याम, अजय चैधरी, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रभू शंकर, चमन लाल, श्रीनिवास, सुनील कनौजिया ने कहा कि आज बाबा साहब की वजह से ही हमारा समाज पढ़ लिखकर मुख्य धारा में आने के लिये संघर्षरत है, लेकिन जिस प्रकार से केन्द्र की मोदी सरकार पिछले 4 वर्षो से पदोन्नतियों में आरक्षण को 117वां बिल लोक सभा में लम्बित रखकर पूरे देश के लाखों दलित कार्मिकों का उत्पीड़न करा रही है उससे पूरे देश के कार्मिकों में काफी गुस्सा है। हम सभी को एकजुट होकर अपनी एकजुटता का परिचय देते हुये अपने आन्दोलन को और तेज करना है। वह दिन दूर नहीं जब केन्द्र की मोदी सरकार विवश होकर पदोन्नति बिल पास करेगी।
संघर्ष समिति का यह कार्यक्रम कल 14 अप्रैल को शुबह से जारी रहेगा सबसे पहले आरक्षण समर्थक बाबा साहब की जयन्ती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें उसके बाद लगभग 10 कुन्तल पूड़ी व मिष्ठान का वितरण किया जायेगा और लोकगीत के माध्यम से भीम गीत गाये जायेगे।







