Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    13 अप्रैल ‘पदोन्नति बिल पास कराओं आरक्षण बचाओं दिवस’ के रूप में मनाया

    By April 13, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555
    • बाबा साहब की जयन्ती की पूर्व संध्या पर पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने आरक्षण को बचाने की ली शपथ पदोन्नति बिल न पास करने पर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ फूटा आरक्षण समर्थकों का गुस्सा
    • संघर्ष समिति द्वारा बाबा साहब की जयन्ती पर चलाये जा रहे 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत कल बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बाॅटी जायेगी 10 कुन्तल पूड़ी व मिष्ठान और होगा लोकगीत के माध्यम से गीतों का प्रस्तुतीकरण
    लखनऊ, 13 अप्रैल। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के तत्वाधान में बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर साहब की जयन्ती के अवसर पर पूरे प्रदेश में 2 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत आज जयन्ती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर सायं 4 बजे से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने बाबा साहब को याद करते हुये केन्द्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। आज के दिन को आरक्षण समर्थकों ने ‘‘पदोन्नति बिल पास कराओ आरक्षण बचाओं दिवस‘‘ के रूप में धूमधाम से मनाया। आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में  बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुयें 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों द्वारा आरक्षण बचाने की शपथ ली गई।
    संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने सभी आरक्षण समर्थकों को आरक्षण बचाने के शपथ दिलाते हुये एकजुट होकर पदोन्नति बिल पास कराने के लिये ‘करो मरो’ की तर्ज पर आन्दोलन छेड़ने का आहवान किया और बाबा साहब की नीतियों पर चलकर अपने अधिकार को बचाने के लिये सभी को आगे आने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में  देश के जाने माने लोकगीत गायक राम निवास पासवान व सागर जौनपुरी की पूरी टीम द्वारा देर रात बाबा साहब के गीत गाये जाते रहे। इस अवसर पर आरक्षण समर्थकों का उत्साह पूरी चरम पर था आरक्षण समर्थक बाबा साहब की जयन्ती पर भाव विभोर होकर नाचकर अपनी खुशियाॅ व्यक्त की।
    ‘‘पदोन्नति बिल पास कराओं आरक्षण बचाओं दिवस‘‘ पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, रीना रजक, अन्जनी कुमार, महेन्द्र सिंह, बीना दयाल, आनन्द कनौजिया, अशोक सोनकर, बनी सिंह, प्रेम चन्द्र, अंजली गौतम, जितेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, योगेन्द्र, रामेन्द्र, राधेश्याम, अजय चैधरी, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रभू शंकर, चमन लाल, श्रीनिवास, सुनील कनौजिया ने कहा कि आज बाबा साहब की वजह से ही हमारा समाज पढ़ लिखकर मुख्य धारा में आने के लिये संघर्षरत है, लेकिन जिस प्रकार से केन्द्र की मोदी सरकार पिछले 4 वर्षो से पदोन्नतियों में आरक्षण को 117वां बिल लोक सभा में लम्बित रखकर पूरे देश के लाखों दलित कार्मिकों का उत्पीड़न करा रही है उससे पूरे देश के कार्मिकों में काफी गुस्सा है। हम सभी को एकजुट होकर अपनी एकजुटता का परिचय देते हुये अपने आन्दोलन को और तेज करना है। वह दिन दूर नहीं जब केन्द्र की मोदी सरकार विवश होकर पदोन्नति बिल पास करेगी।
    संघर्ष समिति का यह कार्यक्रम कल 14 अप्रैल को शुबह से जारी रहेगा सबसे पहले आरक्षण समर्थक बाबा साहब की जयन्ती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें उसके बाद लगभग 10 कुन्तल पूड़ी व मिष्ठान का वितरण किया जायेगा और लोकगीत के माध्यम से भीम गीत गाये जायेगे।

    Keep Reading

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    यूपी के 75 जिलों के 20% परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट, ₹20.93 करोड़ से अधिक का बजट तय

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading