इंदौर, 21 अप्रैल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 दिनों में महिला अपराधों पर नियंत्रण करने की पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी लेकिन इसके उलटा अपराध कम होना तो दूर अपराध बढ़ गए। यह सीधा आरोप कांग्रेस ने लगाया है। शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने मुख्यमंत्री के सपनों के शहर को बेआबरू कर दिया।
शहर की सांसद, महापौर, विधायक महिला होने के बावजूद घटित इस हरकत ने सोचने पर मजबूर कर दिया कि बहन-बेटियां कहां सुरक्षित हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तो महिला अपराधों पर रोकथाम को लेकर 7 दिनों की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी थी लेकिन उलटे अपराध बढ़ गए। आखिर जिम्मेदार अधिकारियों को शिवराज उलटा कब लटकाएंगे। आज शहर की गली-गली में नशे का व्यापार फल-पूâल रहा है और इन अड्डों को नेस्तनाबूद करने की सबसे पहले आवश्यकता है।







