Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ट्रम्प की तिरछी नजर का हुआ जोंग पर असर

    By April 30, 2018 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग का हृदय परिवर्तन अप्रत्याशित है। एकबारगी इस पर विश्वास करना भी कठिन लगता है।  विध्वंशक हथियारों का यह दीवाना अब शांति और सहयोग की बात करने लगा है। यह नजारा कुछ दिनों में ही दिखाई दिया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया को यह अपना दुश्मन नम्बर वन मानता था। देखते ही देखते ऐसा बदलाव आया कि  उसने गिलेशिकवे भुला दिए। वह दक्षिण कोरिया जा पहुंचा । अंदाज भी अपनी फितरत के अनुरुप निराला था। पैदल ही सीमा पार करके शांति का पैगाम भी दे दिया। बिना कहे यह बता दिया कि सात दशक पहले भी यह जमीन एक थी। अद्भुत दृश्य था। किमजोंग ने एक कदम बढ़ाया, वह दक्षिण कोरिया आ गए, कदम वापस लिया, अपने देश मे पहुंच गए।
       किम जोंग की कुछ दिन पहले वाली तस्वीरें दुनिया भूल नहीं सकती। उसने लोगों की नींद उड़ा दी थी । तीसरे विश्वयुद्ध की चर्चा होने लगी थी । किम की सनक का वही स्तर था। जिस प्रकार बच्चा खिलौना देखकर खुश होता था, वैसे ही किम रॉकेट और  मिसाइल परीक्षण देखकर उछल जाते थे। जापान के ऊपर से उनके परीक्षण समुद्र तक पहुंच जाते थे।  उसकी धमकी भी किसी छोटे देश के लिए के लिए नहीं होती थी । वह सीधे विश्व की महाशक्ति अमेरिका को सावधान कर रहा था। नेस्तनाबूत करने की धमकी दे रहा था। लेकिन यह विश्व के लिए राहत की बात है कि किम जोंग अब बदल गए है। उन्होंने ऐलान किया कि अगले महीने तक उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण स्थल बन्द कर देगा। अमेरिकी पर्यवेक्षकों को उत्तर कोरिया आने की अनुमति दी जाएगी। इस सबन्ध में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जो इन से सहमति बन गई है। अब किम इस संबन्ध में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करेंगे।
     इसका श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को देना होगा। किम जोंग को पूरा सनकी माना जा रहा था, तो आंशिक रूप में ट्रम्प को भी बहुत पीछे नहीं  है। इसी बात का असर हुआ। यदि आज बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो यह समस्या इतनी आसानी से न सुलझती। लोहे से लोहा काटा जाता है। जिम जोंग को रास्ते पर लाने की लिए  डोनाल्ड ट्रम्प ही फिट बैठते थे। एक तो उन्होंने उत्तर कोरिया पर प्रभवी प्रतिबंध लगाए। दूसरे किम को समझाया को अमेरिका पर हमला उन्हें बहुत भारी पड़ेगा। किम जोंग के सामने सद्दाम हुसैन और अफगानिस्तान के तालिबान के उदाहरण भी था। ऐसे मसले अमेरिका में पार्टी लाइन से ऊपर हो जाते है। इस के बाद ही किम जोंग के विचारों में परिवर्तन हुआ।
    उनकी बोली बदल गई। हिंसा, हमला, हथियार की जगह शांति, सहयोग ,सौहार्द की बात होने लगी। ट्रम्प उनके साथ वार्ता को तैयार हो गए। लेकिन यह भी बता दिया कि किम जोंग ने शालीनता नहीं दिखाई तो वह बीच में ही वार्ता छोड़ देंगे। दूसरी बात यह कि पहले से बदहाल उत्तर कोरिया की किम जोंग परेशानी बढ़ाई है। उसने हथियारों पर बेहिसाब खर्चा किया। अपने व अपने परिवार के लिए अकूत दौलत का इंतजाम कर लिया । खनन पर उसका ही निजी नियंत्रण बताया जाता है। इसकी आमदनी उसके हवाले हो जाती है। ऊपर से प्रतिबन्धों ने मुसीबत बढा दी। इन सबका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। किम जोंग जनता है कि जनता के धैर्य की एक सीमा है। इस लिए भी वह शांति सौहार्द को हिमायती बना है। वैसे यह उसकी मूल प्रवृती नहीं लगती । उसका मूल चरित्र वह है जो रॉकेट दागते समय दिखाई देता था।  फिर भी यह अच्छा है कि दक्षिण कोरिया ने उत्साह के साथ किम जोंग का स्वागत किया। किम ने  राजधानी प्‍योंगयांग में आयोजित एक पॉप कांसर्ट में हिस्‍सा लिया है। इस कांसर्ट में साउथ कोरिया के पॉप गर्लबैंड और वहां के आर्टिस्‍ट्स शामिल थे। ये आर्टिस्‍ट्स एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए प्‍योंगयांग आए थे।  इसके अलावा
      किम जोंग ने  दक्षिण कोरिया के नेता मून से द्विपक्षीय वार्ता की।  दोनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने का संकल्प लिया।
    कभी ये दोनों देश एक थे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया दो अलग देश बने।  उन्नीस सौ दस में  कोरिया पर जापान ने कब्जा कर लिया था।  उन्नीस सौ पैतालीस के दूसरे विश्व युद्ध में जापान पराजित हुआ। इसी के साथ कोरिया भी मुक्त हुआ।  लेकिन उसकी त्रासदी का अंत नहीं हुआ। इसके बाद सोवियत  सेना ने कोरिया के उत्तरी भाग  और  अमेरिका ने दक्षिणी हिस्से को अपने नियंत्रण में ले लिया।  इसके बाद दोनो में कम्युनिस्ट  और पूंजीवाद के आधार पर नफरत की दीवार बन गई। आज  दक्षिण कोरिया काफ़ी संपन्न राष्ट्र है, उत्तर कोरिया बदहाल है। विभाजन के समय पूरा कोरिया गरीब था।
    दक्षिण कोरिया को भारी अमरीकी मदद मिली थी। जनरल पार्क चुंग-ही ने एक सैन्य तख़्तापट के तहत दक्षिण कोरिया की सत्ता पर कब्ज़ा किया था।  लेकिन उन्नीस सौ उन्यासी  में उनकी हत्या कर दी गई थी।  उत्तर कोरियाई शासक किम इल-सुंग तानाशाह थे। दक्षिण कोरिया ने अमरीकी मदद से इंडस्ट्री को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।  उसने उन्नीस सौ अठ्ठासी में ओलंपिक खेलों की भी मेजबानी। दूसरी तरफ़ उत्तर कोरिया किम राजवंश के शासन में कोरिया आर्थिक रूप से बहुत पीछे रह गया। उन्नीस सौ अड़सठ में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की हत्या की नाकाम कोशिश की थी। उन्नीस सौ तिरासी में म्यांमार में एक धमाके का मामला सामने आया. इसमें सत्रह दक्षिण कोरियाई नागरिक मारे गए थे।इस धमाके के तार उत्तर कोरिया से जोड़े गए थे। ये पुरानी बातें है। नए अध्याय के लिए इन्हें अलग रखना होगा।
    किम जोंग के स्वर बदल चुके है। कुछ दिनों बाद उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात होगी।  किम ने कहा कि अमेरिका के विचार हमारे बारे में अच्छे नहीं है। लेकिन जब बात होगी तो उन्हें पता चलेगा कि मैं अमेरिका या दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला करने वाला आदमी नहीं हूं। युद्ध का अंत होगा। इतना ही नहीं किम ने कहा कि वह जापान से भी वार्ता के लिए तैयार है।
    ये पैसठ साल बाद उत्तर कोरिया का कोई शासक दक्षिण कोरिया गया। अंतर कोरियाई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किम का पैदल ही सीमा पार करना शांति का रास्ता बना सकता है।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading