जिन्ना को महापुरुष बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आज जिन्ना से जुड़े सवाल पर भड़क गए और इंटरव्यू छोड़कर चल दिए
नई दिल्ली, 05 मई। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रसंघ भवन में पाकिस्तान के संस्थापक और भारत विभाजन के जिम्मेदार जिन्ना की फोटो लगी हुई है। इस फोटो को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया गया है। इसे लेकर परिसर में पढ़ाई-लिखाई ठप है। अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और यूपी में है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मसले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”एएमयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। हम विश्वविद्यालय के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। हमने प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मंगवाई है। हम रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हैं। सुरक्षा हमारा दायित्व है। उसे हम गंभीरता से देख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एमयू के सवालों से बचते नजर आए।
कर्नाटक में भाजपा के घोषणापत्र के लॉन्च कार्यक्रम में प्रकाश जावड़ेकर से लगातार इस संबंध में सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा। योगी सरकार में मंत्री और जिन्ना को महापुरुष बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आज जिन्ना से जुड़े सवाल पर भड़क गए और इंटरव्यू छोड़कर चल दिए। मौर्य से पूछा गया कि अब आपका जिन्ना के बारे में क्या सोचना है? स्वामी प्रसाद ने कहा कि यह मीडिया की खुराफात है। मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।







