गुवाहाटी, पूर्वाेत्तर में बाढ पीडतिों को मदद पहुंचाने के लिए दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने आज कहा कि वह ग्राहकों को आपातस्थिति में किसी से संपर्क करने के लिए 50 मिनट का मुफ्त टॉकटाईम दे रही है।
वोडाफोन इंडिया की बिजनस प्रमुख असम एवं पूर्वाेत्तर निधि लौरिया ने कहा, ‘ ‘पूर्वाेत्तर में पूरी ताकत के साथ मानसून के मौजूद रहने से कई क्षेत्रों में बाढ आ गयी है। लोगों की मदद करने के लिए हम इस क्षेत्र में प्रभावित इलाकों में अपने सभी ग्राहकों को 50 मिनट के मुफ्त टॉकटाइम की पेशकश कर रहे हैं । ‘ ‘
उन्होंने कहा कि यह एकबारगी सेवा असम के कामरप, करीगमगंज और बोंगांईगांव, मणिपुर के उखरल और बिष्णुपुर तथा उत्तरी त्रिपुरा में दी जा रही है।
लौरिया ने कहा, ‘ ‘यह सेवा मानसून सीजन के आखिर तक चलेगा। जररत के हिसाब से और लोगों को इसके तहत लाने के लिए क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है। ‘ ‘
Keep Reading
Add A Comment







