Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    बड़ा मंगल तो नवाबों की देन है…

    By May 14, 2018 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,904

    धर्म से इसका कोई लेना-देना नहीं

    नवाब शुजाउद्दौला की कई बेगमात थीं लेकिन पहली बेगम उम्मतुज़ ज़हरा बानो के बाद दूसरी बेगम रानी छत्रकुँवर थीं जोकि रैकवार ठाकुर घराने से थीं और नवाब से शादी के बाद मलका-ए-आलिया के नाम से जानी गयीं। ये आसिफद्दौला की सौतेली माँ थीं। मलका-ए-आलिया के बेटे थे यमीनुद्दौला। मलका चाहती थीं कि उनका बेटा हुकूमत की बाग़डोर संभाले। जिस कारण मलका ने मुस्लिम और हिन्दू दोनों धर्मों के हिसाब से सन् 1797 ई. में मन्नत मांगी कि अगर बेटा नवाब बन गया तो वह हज़रत अली(अ.स.) के नाम से एक बस्ती बसायेंगी और उस बस्ती में हनुमान जी का मन्दिर बनवायेंगी। इन्ही दोनों के नाम से मांगने का कारण ये था कि मुस्लिम में हज़रत अली(अ.स.) और हिन्दुओं में हनुमान जी दोनों को ताक़त प्रतीक माना जाता है।

    आसिफद्दौला के बाद उनके बेटे नवाब वज़ीर अली खाँ को तख़्त पर ज़्यादा दिन तक अंग्रज़ों ने बैठने नहीं दिया और उनकी जगह यमीनुद्दौला को तख़्त पर बैठा दिया जोकि सआदत अली खाँ द्वितीय के नाम से जाने गये। अब मलका-ए-आलिया की मन्नत पूरी हो चुकी थी इसलिए उन्होंने हज़रत अली(अ.स.) के नाम पर ‘अलीगंज’ नामक बस्ती बसाई और हनुमानजी का मन्दिर बनवाया, जिसपर चाँद-तारा लगवाया, जिसे आज लोग अलीगंज का पुराना हनुमान जी का मन्दिर के नाम से जानते हैं।


    आसिफउद्दौला के दौर में अज़ादारी (मोहर्रम) सिर्फ 12 दिन की मनायी जाती थी। ख़ास पुराने लखनऊ में नवाबिन कर्बलावालों की याद में पूरे 12 दिन खाने के रूप में तबर्रुक (प्रसाद) बांटा करते थे। जिसे आप भण्डारा भी कह सकते हैं। तेरहवें दिन यानि 13 मोहर्रम 1216 हिजरी (मई का महीना सन् 1801 ई.) इमाम के तीजे के दूसरे दिन कर्बला वालों की याद में उक्त हनुमान मन्दिर के करीब पानी (प्याऊ) और तबर्रुक (प्रसाद) बड़े पैमाने पर बांटा गया और सरकारी छुट्टी का भी एलान किया गया ताकि गोमती नदी के दूसरी तरफ के लोग भी आकर इस भण्डारे में भाग ले सकें। जिस दिन उस मन्दिर के करीब ये सबील (भण्डारा) लगी, वह दिन जेठ माह का पहला मंगल था। दूसरी तरफ, नवाब सआदत अली खाँ मंगल के दिन पैदा हुए थे, इस कारण उनकी माँ उनको मंगलू कहती थीं। सआदत अली खाँ के नाम मंगलू को कुछ इतिहासकारों ने मंगलदेव से जोड़कर देखा। यही से बड़े मंगल की शुरुवात हुई।

    (किताब ‘अज़ादारी और अवध’ से, लेखक -एस.एन.लाल)

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading