गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक – तीन लेवल के कार्ड, रिवॉर्ड और खास अनुभवों से भरपूर
मुंबई। फैशन और शॉपिंग प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने मिलकर तीन-स्तरीय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। बॉलीवुड स्टार सारा अली खान ने गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड की इस ग्लैमरस रेंज को पेश किया।
क्या मिलेगा फायदा?
इन कार्ड्स पर ग्राहकों को शॉपिंग के साथ-साथ आकर्षक रिवॉर्ड, मेंबरशिप बेनिफिट, वेलकम ऑफर और खास अनुभव मिलेंगे। पहले ही लेनदेन से फायदे शुरू हो जाएंगे। तत्काल कार्ड उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी गई है। सभी कार्ड वीज़ा नेटवर्क पर काम करेंगे।
क्यों खास है ये साझेदारी?
शॉपर्स स्टॉप के विशाल फैशन-ब्यूटी नेटवर्क को आरबीएल बैंक की क्रेडिट कार्ड एक्सपर्टीज से जोड़ा गया है। फर्स्ट सिटिजन क्लब की मजबूत पहुंच इसे और खास बनाती है। हर कार्ड लेवल पर अलग-अलग लाभ और अनुभव मिलेंगे।
शॉपर्स स्टॉप के एमडी एवं सीईओ कविंद्र मिश्रा ने कहा, “हर शॉपिंग सफर फायदेमंद, आसान और यादगार होना चाहिए। नई रेंज ग्राहकों को हर पड़ाव पर ज्यादा वैल्यू देने के लिए तैयार की गई है।”
आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड हेड बिक्रम सिंह यादव ने जोड़ा, “ये कार्ड एक सच्चे स्टाइल पार्टनर की तरह डिजाइन किए गए हैं, जो फैशन अनुभव में अतिरिक्त आकर्षण और भव्यता जोड़ते हैं।” अब शॉपिंग सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि स्टाइल और रिवॉर्ड का पूरा पैकेज बन गई है!







