Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    ShagunBy ShagunJuly 31, 2026 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 98

    एक खेत से उखाड़कर दूसरे खेत में रोपे गए धान के वे पौधे जो रोपने के बाद पीले पड़ गए थे, अब उनमें धीरे-धीरे हरियाली लौट रही है। वे फिर से मुस्कुराने लगे हैं।

    सावन का सही मायनों में आना

    सावन अगर सही मायनों में आए तो मुस्कान ही लेकर आता है। सही मायनों में आना क्या होता है? जैसे जनकपुर की फूलों भरी बागिका में राम का आगमन हुआ था, जैसे शिशुपाल से विवाह की बात तय होने से उदास रुक्मिणी के पास कृष्ण पहुँचे थे, जैसे युगों तक अदृश्य रहने के बाद कैलाश पर महादेव प्रकट हो जाते हैं, जैसे अशोक वाटिका में खोई-खोई बैठी माता सीता की गोद में प्रभु की अंगूठी आई थी, या जैसे कई पीढ़ियों की तपस्या के बाद धरती पर माता गंगा अवतरित हुईं- ठीक वैसे ही जब पौधों की पत्तियों पर बारिश की ठंडी बूँदें गिरती हैं तो प्रकृति कृष्ण के महारास में नाचती किसी गोपिका की तरह थिरक उठती है और कह उठती है देखो “सावन आ गया रे!”

    जिंदगी का खिंचाव

    यह जिंदगी ऐसे ही कब हमें एक जगह से दूसरी जगह खींच ले जाती है, पता ही नहीं चलता।

    धान के पौधे और बेटियाँ

    हाँ, धान के पौधों पर भी सावन कुछ इसी तरह आता है। बुजुर्गों ने इन बीचड़ों की तुलना बेटियों से की थी। जैसे विवाह के बाद एक आँगन छोड़कर अपरिचित आँगन में पहुँची बेटियाँ कुछ समय के लिए मुरझा जाती हैं – न परिचय, न अपनापन, न रीति-रिवाजों की जानकारी, न लोगों के स्वभाव का अंदाजा, और ऊपर से अजनबी जगह का स्वाभाविक डर। फिर कैसे न मुरझाएँ? लेकिन बात वही है – धीरे-धीरे पौधे जड़ जमा ही लेते हैं, और धीरे-धीरे लड़कियाँ भी उस अपरिचित आँगन को अपना बना ही लेती हैं। अगर खाद-पानी देने को देवर-ननद जैसे साथी मिल जाएँ तो जड़ें और भी जल्दी फैल जाती हैं।

    अब बस इतना ही कि सावन अगर आपकी ओर भी बढ़े तो पूरे मन से मिल लीजिएगा। दो पैसे की नौकरी के लिए लाखों का सावन छोड़ देना समझदारी नहीं है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading