एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी महिला हॉकी:
सियोल, 14 मई। नवनीत कौर की शानदार हैट्रिक से भारत ने पांचवें एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी महिला हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 4-1 से हराकर विजयी शुरुआत की है। युवा फारवर्ड नवनीत ने सातवें मिनट में ही पहला गोल कर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद नवनीत ने 25 वें और 55 वें मिनट में एक बार फिर गोल कर टीम की जीत तय कर दी। वहीं अनूपा बार्ला ने 53 वें मिनट में एक गोल किया। भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए जापानी डिफेंस को तोड़ दिया। टीम की फारवर्ड वंदना कटारिया, लिलिमा मिंज और वंदना की सहायता से नवनीत ने तीन गोल दागे।
इस दौरान भारतीय टीम ने विरोधी जापानी टीम को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। भारतीय रक्षापंक्ति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते किया। पहले और दूसरे क्वार्टर में भारत ने दो गोल किये। तीसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल किए पर दीप ग्रेस एक्का और गुरजीत कौर इन्हें गोल में बदल नहीं पायीं।
इसी दौरान जापान की टीम को तीन पेनल्टी कार्नर मिले पर टीम उसे गोल में बदल नहीं कर पायी। भारतीय गोलकीपर सविता का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इसके बाद उदिता की मदद से अनूपा बार्ला ने जापानी रक्षापंक्ति को तोड़ते हुए एक एक मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 3-0 पहुंचा दी। नवनीत ने दो मिनट बाद ही एक और गोल कर भारत का 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी। वहीं जापान की ओर से एकमात्र गोल 58 वें मिनट में अकी यामाडा ने किया। अब भारत का सामना 16 मई को दूसरे पूल मैच में चीन से होगा। नवनीत को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।






