Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    सकारात्मक सोच से ही मिलेगी सफलता

    By May 21, 2018 करियर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    किसी ने सच कहा है कि असफलता के बीच से ही सफलता का रास्ता निकलता है, यह अलग बात है कि हम असफलता के बाद ही इतना परेशान हो जाते हैं कि अगली बार कुछ भी पाने की कोशिश नहीं करते हैं, जिसके कारण हमारी सफलता का दौर शुरू होने से पहले ही बाधित हो जाता है। खास बात तो यह है कि इसी भीड़ से कुछ लोग आपको हतोत्साहित नहीं करते, बल्कि असफलता के बीच से ही सफलता के नए-नए आयाम ढूंढ लेते हैं, जो इस आयाम का सहारा लेकर कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं, वे नि:संदेह एक दिन कुछ खास कर जाते हैं।

    किसी ने सच कहा है कि असफलता के बीच से ही सफलता का रास्ता निकलता है। यह अलग बात है कि हम असफलता के बाद ही इतना परेशान हो जाते हैं कि अगली बार कुछ भी पाने की कोशिश नहीं करते हैं, जिसके कारण हमारी सफलता का दौर शुरू होने से पहले ही बाधित हो जाता है। खास बात तो यह है कि इसी भीड़ से कुछ लोग आपको हतोत्साहित नहीं करते, बल्कि असफलता के बीच से ही सफलता के नए-नए आयाम ढूंढ लेते हैं, जो इस आयाम का सहारा लेकर कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं, वे नि:संदेह एक दिन कुछ खास कर जाते हैं, जिसके कारण उनकी पहचान देश- विदेश में ही नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में सदा के लिए लिख दिए जाते हैं।

    मैं यहां आगे बढऩे से पहले बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन की एक छोटी सी घटना पर प्रकाश डालना चाहूंगा। गौर करने की बात तो यह है कि एक बार जब थॉमस ने बल्ब का आविष्कार किया, तो लोगों ने उनसे प्रश्न किया कि आप का प्रयोग करीब दो हजार बार फेल होने के बाद आपको अब जाकर सफलता मिली है। इसके जवाब में एडिसन ने कहा कि आपकी सोच गलत है, क्योंकि मेरा प्रयोग दो हजार बार फेल नहीं हुआ, बल्कि बल्ब का आविष्कार का प्रयोग दो हजार प्रयोग के बाद पूरा हुआ। इस वाक्य से बहुत ही सकारात्मक सोच की अनूभूति होती है। अगर हमारे अंदर इस तरह की सोच होगी, तो हमारे बीच से हजारों की संख्या में थॉमस एडिसन और न्यूटन जैसे सकारात्मक और सफल व्यक्तियों का आगाज होता रहेगा। सफल होना हर किसी के जीवन का लक्ष्य होता है। सभी लोग सफल होना चाहते हैं और उसके लिए कोशिश भी करते हैं, जिसके लिए हम अपनी लाइफ का अच्छा खासा समय उसे सजाने में लगा देते हैं। यह अलग बात है कि हमारी सफलता का अनुपात कुछ समय ज्यादा तो कुछ समय कम होता है। कुछ लोगों को सफलता ज्यादा मिलती है, तो कुछ लोगों को सफलता देर से मिलती है, तो कुछ लोगों को सफलता देर से मिलती है। इसके पीछे सभी के विचार भी अलग होते हैं।

    सक्सेस मंत्र

    • हमेशा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा तय करें, सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर हम सौ प्रतिशत सफलता का लक्ष्य बनाएंगे, तो कुछ हद तक तो सफलता जरूर मिलेगी। अगर हमें पूरी सफलता नहीं मिलेगी, तो भी हम कुछ हद तक तो सफलता पा ही जाएंगे।
    • सफलता के लिए जरूरी है कि हमारे अंदर आत्मविश्वास के साथ आत्मज्ञान और संयम भी हो।
    • हमेशा सकारात्मक सोच रखें और नकारात्मक सोच को दरकिनार कर दें।
    • हमें हमेशा अपने लक्ष्य को याद रखना चाहिए, लक्ष्य के अनुसार ही काम करना चाहिए।
    • जहां तक संभव हो अपने आपको भ्रांतियों से बचाकर ही रखें और अपने को समय के अनुसार ही ढालें।
    • सफलता की सभी कहानियां उसके असफलता से ही निकलती हैं।

    आज में जीने वाला व्यक्ति सदा खुशहाल भविष्य का भागीदार होता है। हमारा यहां यह बिलकुल भी नहीं कहना है कि आज को आप पूरी तरह ऐश करने में ही बिता दें यानी बर्बाद कर दें, तो आपका भविष्य उज्ज्वल है। यहां आज में जीने का मतलब बहुत ही सामान्य है कि आप आज में जिएं और भविष्य के लिए तैयारियां करें। उदाहरण के तौर पर अगर हम परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमें वर्तमान में जी कर यानी पूरी तरह से अटेंटिव होकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। इस दौरान न तो नौकरी के बारे में सोचना चाहिए और न ही परीक्षा के परिणाम के बारे में चिंता करनी चाहिए। अगर परीक्षा देने वाला छात्र परिणामों या अन्य सवालों के चक्कर में पड़ जाएगा तो वर्तमान दौर में वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर नहीं दे पाएगा। फिर न तो परीक्षा का रिजल्ट अच्छा आएगा और न ही अच्छी नौकरी की उम्मीद की जा सकती है।

    Keep Reading

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading