स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की उद्घाटन बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर
पटना, 20 मई 2018 : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज राजधानी पटना के बेली रोड स्थित गोला रोड बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर, पटना के सिनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन पद्मश्री डॉ आर. एन सिंह, बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर की निदेशक डॉ माधवी लता, संस्थापक डॉ नागेंद्र प्रसाद समेत कई अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर बदलते बिहारी की कहानी है। इस अस्पताल के खुलने से अब बिहार के लोगों को आंखों के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार आज हर क्षेत्र में तरक्की की राह पर है। बिहार सरकार की कोशिश है कि बिहार का हर व्यक्ति स्वस्थ हो। इसलिए सरकारी स्तर पर भी कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सरकार की मुहीम में ऐसे संस्थान सहायक बनते हैं। हम इसके लिए अस्पातल प्रबंधन को बधाई देते हैं।
वहीं, डॉ सी पी ठाकुर ने कहा कि बिहार में आज ऐसे कई संस्थानों की जरूरत है। सरकार तो अपने स्तर पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास कर ही रही है। आंखों के इलाज के लिए यह संस्थान मील का पत्थर साबित होगा। बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर के संस्थापक डॉ नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमने बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर की स्थापना राजधानी पटना के मरीजों की सुविधा के लिए की। थोड़े समय में ही आंखों के इलाज के लिए एक समृद्ध केंद्र बन कर उभरा। इस क्रम में 22 साल से मुफ्त संचालन और आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। अब मरीजों की बढ़ती संख्या और डिमांड बढ़ने के बाद हमने बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर का दूसरे केंद्र की स्थापना की।
उन्होंने कहा कि इस संस्थान में अत्याधुनिक तकनीक से क्रिटिकल मरीजों का इलाज संभव है। आंखों की जिस गंभीर बीमारी के ऑपरेशन के लिए लोगों को बाहर जाना होता था। अब उसकी जरूरत नहीं है। हम नियत समय पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाते हैं और गरीबों को कम पैसे में बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर में इलाज की व्यवस्था होती है। बता दें कि बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर की स्थापना 2007 में डॉ नागेंद्र प्रसाद ने की थी, जिन्होंने एम्स, नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। वे 1995 से नेत्र विज्ञान संस्थान, आईजीआईएमएस, पटना के क्षेत्रीय संस्थान के अग्रणी सदस्य हैं। उन्होंने 2005 तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम किया और कंकड़बाग में बुद्ध आई केयर की स्थापना की।
उद्घाटन कार्यक्रम इसके अलावा मुख्य सूचना आयुक्त सह बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव श्री अशोक कुमार सिन्हा, एडीजी श्री आलोक कुमार, डीआईजी श्री सुरेश प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री श्री मिथलेश कुमार सिंह, श्री बिरेंद्र सिंह, निदेशक आईजीआईएमएस डॉ एनके विश्वास, डॉ एएसबी सहाय, डॉ वीएन प्रसाद, बिहार ओप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी के सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रेसिडेंट बिहार ओप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी डॉ शेखर चौधरी, डॉ सुधीर कुमार, डॉ अजय कुमार, श्री मनीष वर्मा आईएएस, डॉ आर के तिवारी, डॉ आशीष, डॉ रंजना, डॉ जयश्री, डॉ रमन के अलावा कई गणमान्य लोग भी उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहे।






