Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    ShagunBy ShagunAugust 1, 2026 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3

    बज़्म-ए-ख़वातीन के तत्वावधान में फिरंगी महल चौक पर आयोजन

    लखनऊ। बज़्म-ए-ख़वातीन के तत्वावधान में आज फिरंगी महल चौक पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके वैज्ञानिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका को याद करते हुए कहा कि भारतीय मुसलमानों को कलाम जैसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने दुनिया और आख़िरत दोनों का संतुलन रखते हुए समाज और देश की सेवा की।

    समुदाय को विवेकपूर्ण फैसले लेने की अपील

    बज़्म-ए-ख़वातीन की अध्यक्ष बेगम शहनाज़ सिद्रत ने कहा कि आज़ादी के बाद मुसलमानों का बहुमूल्य समय तथाकथित सेक्युलर दलों के भरोसे में बीत गया, जबकि उसे शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान में लगाना चाहिए था। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों के लिए उन दलों और मुस्लिम नेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने समुदाय के व्यापक हितों की बजाय व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थों को प्राथमिकता दी। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि भावनाओं की बजाय विवेक और दूरदर्शिता से फैसले लें तथा भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय समझदारी से अपना भविष्य बनाएं।

    निःशुल्क डेंटल कैंप में महिलाओं-बच्चों की जांच

    इसी मौके पर वरिष्ठ सदस्य इकरा रईस जाफ़री के संयोजन में निःशुल्क डेंटल कैंप भी लगाया गया। डॉ. मोहम्मद आमिर, डॉ. ज़ेबा अमरीन, डॉ. फारूक आलम और डॉ. नबीला इब्राहीम ने बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों के दांतों की जांच की और आवश्यक दवाइयां मुफ्त बांटीं।

    कार्यक्रम का संचालन नश्त हयातुल्लाह ने किया। अनवर जहाँ, रिज़वाना मजीद, चाँद उस्मानी, डॉ. कुलकर्णी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading