Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    आंख के इलाज के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं: मंगल पांडेय

    By May 20, 2018Updated:May 20, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने की उद्घाटन बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर

    पटना, 20 मई 2018 : बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने आज राजधानी पटना के बेली रोड स्थित गोला रोड बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर, पटना के सिनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन पद्मश्री डॉ आर. एन सिंह, बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर की निदेशक डॉ माधवी लता, संस्‍थापक डॉ नागेंद्र प्रसाद समेत कई अन्‍य डॉक्‍टर मौजूद रहे। मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर बदलते बिहारी की कहानी है। इस अस्‍पताल के खुलने से अब बिहार के लोगों को आंखों के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार आज हर क्षेत्र में तरक्‍की की राह पर है। बिहार सरकार की कोशिश है कि बिहार का हर व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ हो। इसलिए सरकारी स्‍तर पर भी कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सरकार की मुहीम में ऐसे संस्‍थान सहायक बनते हैं। हम इसके लिए अस्‍पातल प्रबंधन को बधाई देते हैं।

    वहीं, डॉ सी पी ठाकुर ने कहा कि बिहार में आज ऐसे कई संस्‍थानों की जरूरत है। सरकार तो अपने स्‍तर पर राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था में सुधार के लिए प्रयास कर ही रही है। आंखों के इलाज के लिए यह संस्‍थान मील का पत्‍थर साबित होगा। बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर के संस्‍थापक डॉ नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमने बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर की स्‍थापना राजधानी पटना के मरीजों की सुविधा के लिए की। थोड़े समय में ही आंखों के इलाज के लिए एक समृद्ध केंद्र बन कर उभरा। इस क्रम में 22 साल से मुफ्त संचालन और आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। अब मरीजों की बढ़ती संख्‍या और डिमांड बढ़ने के बाद हमने बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर का दूसरे केंद्र की स्‍थापना की।

    उन्‍होंने कहा कि इस संस्‍थान में अत्‍याधुनिक तकनीक से क्रिटिकल मरीजों का इलाज संभव है। आंखों की जिस गंभीर बीमारी के ऑपरेशन के लिए लोगों को बाहर जाना होता था। अब उसकी जरूरत नहीं है। हम नियत समय पर फ्री हेल्‍थ चेकअप कैंप भी लगाते हैं और गरीबों को कम पैसे में बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर में इलाज की व्‍यवस्‍था होती है। बता दें कि बुद्धा आई केयर और लेजर सेंटर की स्थापना 2007 में डॉ नागेंद्र प्रसाद ने की थी, जिन्होंने एम्स, नई दिल्ली से पोस्‍ट ग्रेजुएशन  किया था। वे 1995 से नेत्र विज्ञान संस्थान, आईजीआईएमएस, पटना के क्षेत्रीय संस्थान के अग्रणी सदस्य हैं। उन्होंने 2005 तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम किया और कंकड़बाग में बुद्ध आई केयर की स्थापना की।

    उद्घाटन कार्यक्रम इसके अलावा मुख्य सूचना आयुक्‍त सह बिहार सरकार के पूर्व मुख्‍य सचिव श्री अशोक कुमार सिन्हा, एडीजी श्री आलोक कुमार, डीआईजी श्री सुरेश प्रसाद चौधरी,  पूर्व मंत्री श्री मिथलेश कुमार सिंह, श्री बिरेंद्र सिंह, निदेशक आईजीआईएमएस डॉ एनके विश्वास,  डॉ एएसबी सहाय, डॉ वीएन प्रसाद, बिहार ओप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी के सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रेसिडेंट बिहार ओप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी डॉ शेखर चौधरी, डॉ सुधीर कुमार, डॉ अजय कुमार, श्री मनीष वर्मा आईएएस, डॉ आर के तिवारी, डॉ आशीष, डॉ रंजना, डॉ जयश्री, डॉ रमन के अलावा कई गणमान्‍य लोग भी उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहे।

    Keep Reading

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    Social Worker Rupesh Pandey's Mother Passes Away; Wave of Grief Sweeps Through Champaran

    समाजसेवी रुपेश पाण्डेय की माता श्री का निधन, चंपारण में शोक की लहर

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading