पटना, 25 मई। आजाद भारत का गुलाम विधानसभा क्षेत्र है जोकीहाट। इस बार यहाँ की जनता ने अपनी मुक्ति का बिगुल फूँक चुकी है। वंशवाद के चंगुल से निकलने की चाहत रखने वाली यहाँ की जनता अपराधियों से भी निजात चाहती है। आज सोहंदर हाट और बलुआ ड्योढ़ी के मैदान में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय सरंक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि विभिन्न पंचायतों के सभी वर्ग के लोगों से मिल रहे अपार जन समर्थन से अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि गौसुल आजम की जीत सुनिश्चित है। ये चुनाव तो अब दो नम्बर पर आने के लिए राजद और जदयू के बीच है।
उन्होंने कहा कि अररिया के विकास के बाधक रहे नेताओं ने इस जिला को दुनिया का सबसे पिछले पॉयदान पर ला रखा है। इस क्षेत्र के सांसद व विधायक ने कभी भी सदन में विकास का मुद्दा नहीं उठाया । अभी देश मे बॉडी फिट तो इंडिया हिट जैसे फालतू बकवास पर चर्चा चल रही है। बड़े दुख की बात है कि देश की गरीबी,अशिक्षा,बेरोजगारी भुखमरी ,कुपोषण आदि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है






