Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    विकास और दलित पिछड़ोे के कल्याण में रोड़े अटकाती है कांग्रेस: नरेंद्र मोदी

    ShagunBy ShagunMay 27, 2018 ख़ास खबर No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली को नायाब तोहफा दिया। इसके बाद बागपत में जनसभा को संबोधित किया। उनसे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा को संबोधित किया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के चार वर्ष साल पूरा होने पर आपका यह प्रधानसेवक फिर आपके सामने नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन की सेवा ही हमारा परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि आज बागपत, पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है। दो बहुत बड़ी सड़क परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। कहा कि चार वर्ष पहले अपार जन समर्थन के साथ आपने मुझे पूरे देश की सेवा करने का अवसर दिया। यह अपार जनसमूह बताता है कि चार साल में हमारी सरकार देश को सही दिशा में ले जा रही है। आज बागपत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर वालों के लिए बहुत बडा दिवस है। आज इस नई सडक पर चलकर अनुभव किया कि 14 लेन का सफर एनसीआर के लोगों के लिए कघ्तिना सुखद अनुभव देने वाला है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरठ- दिल्ली एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उदघाटन आज हो चुका है। बहुत जल्द ही दूसरे चरण का भी उदघाटन होगा। पीएम ने कहा कि दिल्घ्ली एनसीआर में जाम के साथ ही प्रदूषण भी बहुत बडी समस्या है। इसी से निपटने के लिए दिल्ली के चारों ओर एक्सप्रेस वे का घेरा बनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रदूषण भी एक बडी समस्या है जो साल दर साल वघ्किराल रूप ले रही है।प्रदूषण का एक बडा कारण गाडघ्यिां हैं। हमने दिल्ली के चारों ओर सडक का एक घेरा बनाने का बीडा उठाया। जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। ईस्टर्न पेरीफेरल देश का पहला एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे है। समय की बचत, प्रदूषण भी कम और्र इंधन भी कम खर्च होगा इस एक्सप्रेस-वे पर। ढांचागत विकास भेदभाव रहित होकर किया जाता है, ताकि सबके लिए समान विकास के अवसर बन सकें।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष के बजट में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 5 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लगभग 35 हजार किलोमीटर हाईवे बनाए जा रहे हैं। बीते चार साल ने हमने 3 लाख करोड का खर्च 28 हजार किलोमीटर हाईवे बनाने में किया है। चार साल पहले एक दिन में 12 किलोमीटर हाईवे बनते थे आज यह 27 किलोमीटर पहुंच गया है। देश में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 35 हजार किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। हम ट्रेनों को सुवघ्धिा युक्त सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

    इसके अलावा हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी हम काम कर रहे हैं। देश में 100 से ज्यादा वाटर वेज (पानी अडडे) बनाए जा रहे हैं। जल्द ही मालवाहक जहाज यूपी में परघ्विहन शुरू करेंगे। गंगा की तरह यमुना के लिए भी योजना बन रही है। रोजगार देने के लिए इस साल बजट में यूपी में डिफेन्स कॉरीडोर बनाने की घोषणा की गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हर गांव को इंटरनेट से जोडा जा रहा है। कांग्रेस केवल 59 पंचायतों को ऑप्टकिल फाइबर से जोड पाई थी। हमने चार साल में 1 लाख पंचायतों को इससे जोडा है। देश में उत्पादन को बढावा दघ्यिा जा रहा है। देश में चार साल पहले मोबाइल बनाने वाली 2 फैक्ट्रियां थी आज 120 फैक्ट्रियां देश में मोबाइल फोन बनाती हैं। रोजगार में एमएसएमई सेक्टर में खेती के बाद सबसे ज्यादा अवसर मौजूद होते हैं। इसको बढावा देने के लिए केंद्र सरकार व यूपी सरकार मिलकर काम कर रही है। यूपी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का एक महत्वपूर्ण नघ्र्णिय लिया।
    आप अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत करें, कानून की मदद लें। इस बार बजट में गांव किसान को ढांचगत रूप से मजबूत करने के लिए 14 लाख करोड का प्रावधान किया है। दोनों प्रदेश की सरकारे गरीब किसान के उत्थान के लघ्एि अभूतपूर्व योगदान कर रही हैं। किसानों के लिए आधुनिक विकल्पों को बढावा दघ्यिा जा रहा है। पिछले वर्ष ही हमने गन्ने का समर्थन मूल्य 11 प्रतिशत तक बढाया। सरकार ने तय किया है कि प्रति कुंतल गन्ने पर 5 रूपये आर्थघ्कि मदद दी जाएगी जो चीनी मिल के बजाए सीधे किसानों के खातों में जाएगी। हम गांव के साथ शहर के ढांचागत विकास पर ध्यान दे रहे हैं। 2004 से 2014 तक कुल साढे 13 लाख घर शहरों में निर्माण के लिए मंजूर किए गए। चार लाख में हमने 13 गुना घर शहरों में निर्माण के लिए मंजूर किए। हम गंगा सफाई को प्राथमिकता देने के साथ यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि शहरों का सीवर गंगा में न जाए। हमारी कार्यप्रणाली बातों में उलझाने के बजाय काम करके दघ्खिाने की है। सभी परियोजनाओं से कांग्रेस कल्चर को हटाने को काम किया जा रहा है। 70 साल जिन्होंने जनता के साथ छल किया आज वे हमारी सरकार हमारे कामों पर उंगली उठा रहे हैं। चार साल में हुए काम के बाद इस गर्मी में भी इतना जन सैलाब उन्हें सोने नहीं दे रहा है। देश की जो एजेंसी इनके काले कारनामों की जांच कर रही ये उसे कठघरे में खडा कर रहे हैं। देश का मीडिया इन्हें पक्षपाती दिख रहा है। आप बराबर जांच कर देख लिजीए उस तरफ उनका परघ्विार ही उनका देश है। मेरे लिए देश के लोग मेरा परिवार हैं। यह सडक 21 सदी में होने वाले विकास का सैंपल है। प्रधानमंत्री निजामुद्दीन-रिंग रोड जंक्शन से पटपडगंज पुल तक के हिस्से का कार से मुआयना किया। वहां से वापस लौटने के बाद वह तत्काल हेलीकाप्टर से बागपत पहुंचे।प्रधानमंत्री

    नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन बाद यानी आज देश को बड़ा तोहफा दिया। बागपत के खेकड़ा कस्बे में पीएम मोदी 11,000 करोड़ रुपये की लागत बन रहे देश के पहले स्मार्ट- हरित राजमार्ग श्ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वेश् (ईपीई) का उद्घाटन किया।उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित केंद्र व योगी आदित्यनाथ सरकार के कई कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले आज करीब 8.30 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया।पीएम नरेंद्र मोदी 1.05 बजे वापस कुंडली पहुंचेंगे और यहां से 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से वापस जाएंगे। इस एक्सप्रेस वे से दिल्ली-एनसीआर में शामिल उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर तथा हरियाणा के सोनीपत, फरीदाबाद व पलवल जनपद जुड़े हैं। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे 135 किमी लंबा है। इस पर मल्टीपल एंट्री व एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं।इसमें सात इंटरचेंज हैं। 11000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे के निर्माण की अधिसूचना 2006 में जारी हुई। मुआवजे के पेंच में यह निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद इसका निर्माण तेजी से शुरू हुआ।

     

    Shagun

    Keep Reading

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading