नई दिल्ली, 04 जून। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना आतंकी मसूद अजहर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है उसने अपने एक बयान में भारत के सीजफायर फैसले का मजाक उड़ाया है। मसूद अजहर ने रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में लागू सीजफायर का भारत सरकार की मजबूरी बताते हुए यह कहा कि युद्ध विराम जैश-ए-मोहम्मद के लिए खुला स्थान छोड़ देने जैसा है।
आतंकी मसूद ने कहा कि भारत सरकार ने मजबूरी में संघर्ष विराम का ऐलान किया है और उसके पास दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है। मालूम हो कि मसूद के आतंकी संगठन ने इस हफ्ते जम्मू कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटेलिजेंट सूत्रों ने बताया कि अज़हर फिलहाल पाकिस्तान के बहावलपुर इलाके में टिका है जहां वह नए-नए को लोगो को आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है ट्रेनिंग प्रोग्राम 1 मई से शुरू किया गया है। मसूद अजहर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत सरकार को मजबूरी में सीजफायर करना पड़ा। उसने अपने संबोधन का एक ऑडियो टेप जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब जम्मू – कश्मीर में आतंकी संगठन आसानी से घुस सकते हैं।
ऑडियो टेप में मसूद अजहर ने कहा कि कश्मीर में पाबंदी की खबरें आ रही हैं आप परेशान तो नहीं, मेरे दोस्तों ने फायरबंदी नहीं की। जैश लिए जगह छोड़ी है जिस जगह फायर हो रहा था। अब वहां पर पहले से ज्यादा फायर होगा और ऐसा फायर होगा कि जिसे लोग याद रखेंगे उसने वीडियो में कहा कि पहले वाले फायर की आवाज जल्दी बंद हो जाया करती थी इसकी आवाज उसी तरह गूंजेगी जिस तरह से जैश की आवाज है।







