Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    ShagunBy ShagunAugust 5, 2026 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 84

    वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को साफ कहा कि ईरान के साथ बातचीत जल्द ही किसी न किसी नतीजे पर पहुंचेगी। उन्होंने इसे ईरान के लिए आखिरी मौका बताया।

    ट्रंप ने कहा, “यह कोई बहुत मुश्किल बात नहीं है। हम होर्मुज को खोलने की बात कर रहे हैं। इसे सचमुच मंगलवार तक पूरी तरह खोल दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि यह पहला चरण है। दूसरे चरण में परमाणु मुद्दे पर चर्चा होगी। इस मामले में अमेरिका का रुख सख्त है और ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। ट्रंप के अनुसार बातचीत अभी भी चल रही है और एक अच्छे समझौते पर हस्ताक्षर करने का यह ईरान का अंतिम अवसर है।

    दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने ट्रंप के ‘अप्रत्यक्ष वार्ता’ वाले दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। बघाई ने पत्रकारों से कहा कि किसी प्रतिनिधि का स्वागत करने या किसी को बातचीत के लिए भेजने की ईरान की कोई योजना नहीं है। फिलहाल अमेरिका से कोई बातचीत नहीं चल रही है।

    इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लंबा बयान जारी कर ईरानी नेतृत्व को दो विकल्प दिए थे—या तो समझौता करे या पूरी तरह आत्मसमर्पण करे। उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने दावा किया कि पहले ईरान बातचीत के लिए गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से कह दिया कि अमेरिका से कोई वार्ता नहीं हो रही।

    ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के दावों को भी खारिज करते हुए कहा कि यह समुद्री मार्ग दुनिया के लिए बेहद अहम है। ईरान दावा करता है कि होर्मुज पर उसका नियंत्रण है, जबकि यह इलाका पहले से अमेरिकी नौसेना और उसकी ‘स्टील की दीवार’ के नियंत्रण में है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि इस जलडमरूमध्य से आवाजाही पूरी तरह अमेरिका की इच्छा पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा, “ईरान तक कुछ भी नहीं पहुंचेगा जब तक हम अनुमति नहीं देंगे और कोई समझौता या पूर्ण आत्मसमर्पण नहीं हो जाता।”

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading