Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उपलब्धि/कामयाबी

    भारत, अमेरिका और जापान का साझा नौसैनिक अभ्यास शुरू, चीन की नीद उड़ी

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2017Updated:July 10, 2017 उपलब्धि/कामयाबी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    नई दिल्ली। सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी के दौरान दूसरा भारत, अमेरिका और जापान का संयुक्त मालाबार युद्ध अभ्यास शुरू हो गया। ये नौसैनिक अभ्यास बंगाल की खाड़ी में 10 जुलाई से 17 जुलाई, 2017 तक चलेगा। इस मौके पर तीनों नौसेना के टॉप कमांडर मौजूद रहे। अमेरिकी नौसेना के रियर एडमिरल विलियम बर्न ने साफ किया कि चीन के लिए भी साफ सन्देश है कि समंदर में किसी की दादागिरी नहीं चल सकती। बंगाल की खाड़ी में हो रहे इस सालाना अभ्यास में बड़ी संख्या में तीनों देशों के विमान, नौसेना की परमाणु पनडुब्बियां और जंगी जहाज हिस्सा ले रहे हैं।
    नौसेना की पूर्वी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल हरीश चंद्र बिष्ट ने इस युद्ध अभ्यास में शामिल युद्धपोतों की जानकारी दी। इस बार युद्धाभ्यास में अमेरिका के सात युद्धपोत, जिसमें एक विमान वाहक युद्धपोत यूएसएस निमिट्ज और एक सबमरीन शामिल है। जबकि जापान ने दो युद्धपोत भेजे हैं। भारत का विमान वाहक युद्धपोत विक्रमादित्य, दो शिवालिक क्लास के युद्धपोत, दो रणवीर, दो कामोर्टा, तीन कोरा, एक टैंकर ज्योति, एक सिन्धु ध्वज सबमरीन, पी 8 आई निगरानी हवाई जहाज इसमें शामिल है। कुल मिलाकर मालाबार युद्ध अभ्यास में जंगी जहाज, हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर समेत कुल मिलाकर 90 जहाज हिस्सा ले रहे हैं।
    मालाबार में भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त युद्धाभ्यास से चीन घबराहट में है। चीन के एक अंग्रेजी अखबार ने मालाबार युद्धभ्यास पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा है यह युद्धभ्यास चीन की सुरक्षा के लिए खतरा है। हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें इस युद्धभ्यास पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है लेकिन उन्हें आशा है कि यह सब क्षेत्र की शांति के लिए होगा। लेकिन सोमवार को चीन के एक सरकारी अंग्रेजी अखबार ने जो खबर प्रकाशित की है उसमें चीन की घबराहट साफ तौर पर देखी जा रही है। अखबार ने लिखा है कि इतने बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास करने से चीन के साथ बने व्यापारिक संबंध को खतरे में डाल सकता है। इतना ही नहीं यह चीन की सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। चीन अखबार ने लिखा है कि चीन जब डोकलाम सड़क बनाना चाहता है तो भारत इसका यह कहकर विरोध करता है कि यह उसकी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। लेकिन अब चीन को खुद सोचना होगा कि भारत की ओर से आयोजित किए जा रहे बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास से उसकी सुरक्षा के लिए खतरा है। चीनी मीडिया ने लिखा है कि तीन देशों की नेवी द्वारा किया जा रहा यह अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है। बंगाल की खाड़ी आयोजित हो रहे 10 दिवसीय इस युद्धाभ्यास को चीनी मीडिया ने अपने देश के लिए बड़े खतरे का संकेत बताया है। चीनी अखबार में यह भी लिखा है कि अमेरिका ने भारत को युद्धक सामग्री ले जाने वाले लड़ाकू विमान देने की स्वीकृति दे दी है। भारत ये लड़ाकू विमान 365 अरब डॉलर में खरीद रहा है। इतना ही नहीं अमेरिका 2 अरब डॉलर में भारत को कई टोही ड्रोन भी देने जा रहा है। अब चीन को अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत है। एजेंसी

    Shagun

    Keep Reading

    Agra Police Commissioner Honored as 'Guardian of National Security'

    आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा का प्रहरी सम्मान

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    Newsmakers 2026: A Celebration of Passion, A Toast to Achievements!

    न्यूज़मेकर्स 2026: जुनून का उत्सव, उपलब्धियों का मना जश्न!

    Smart Meters Turn into ‘Smart Cheaters’: Aam Aadmi Party Launches State-wide Protest, Accuses Yogi Government of Looting the Public.

    स्मार्ट मीटर बन गए ‘स्मार्ट चीटर’: आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी आक्रोश, योगी सरकार पर लूट का आरोप

    Water disappears in Saryu Canal Section 4! Animals are suffering from thirst.

    सरयू नहर खंड-4 में पानी गायब! प्यास से तड़प रहे जानवर

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading