- इन्टरनेशनल कांफ्रेन्स में बीबीएयू के दलित शोध छात्र अजय कुमार को यूनाइटेड किंगडम में जाकर शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिये संघर्ष समिति ने उन्हें सौंपी रूपया 35 हजार की आर्थिक मदद
- आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति बाबा साहब पे बैक टू सोसायटी के तहत करती है इस प्रकार का सामाजिक कार्य
लखनऊ, 22 जून। संघर्ष समिति ने आज आर्थिक रूप कमजोर बीबीएयू के दलित शोध छात्र अजय कुमार की 35 हजार आर्थिक मदद की। समिति ने यह रकम उन्हें यूनाइटेड किंगडम में जाकर अपना शोध पूरा करने के लिए प्रदान की। बता दें कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र श्री अजय कुमार जिनका रसायन विज्ञान में ‘शुगर केन’ विषय पर एक शोध पत्र अन्तराष्ट्रीय संस्था एल्सबीयर युनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित इन्टरनेशनल कान्फ्रेंस में प्रस्तुत करने जा रहे है।
संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत न होने की वजह से उन्हें यूनाइटेड किंगडम में जाकर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने में आर्थिक दिक्कत आ रही थी, जिस पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, लेखराम, राधेश्याम, एसपी सिंह, आदर्श कौशल, आनन्द कनौजिया, जय प्रकाश, अनिल, दिनेश कुमार, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र ने श्री अजय कुमार को बुलाकर उनके इस सराहनीय शोध कार्य के लिये उन्हें सम्मानित करते हुए रू. 35 हजार की आर्थिक मदद की।
अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र बाबा साहब पे बैक टू सोसायटी के तहत इस प्रकार के अनेकों उन होनहार छात्रों का समय-समय पर सहयोग किया है जो दलित समाज से आते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।







