दोनों सिपाही निलम्बित, एएसपी लखनऊ करेंगे जांच
लखनऊ, 27 जून। गोमतीनगर पुलिस ने एक युवती को वाहन चेकिंग के नाम पर डंडा मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। सिपाही ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद युवती बिना कार्रवाई के चली गई। लेकिन इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी सीएम ने इस घटना को बेहद गम्भीरता से और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए अधिकारीयों ने फ़ौरन एक्शन लेते हुए दोनों सिपाहियों को निलम्बित कर दिया और इस घटना की जांच एएसपी लखनऊ चक्रेश मिश्र को सौप दी ।
बता दे, यह घटना जनेश्वर मिश्र पार्क के पास मंगलवार रात घाटी जहां युवती एक युवक के साथ बाइक पर बैठी थी। तभी वहां पर गोमतीनगर थाने की पुलिस पहुंची और स्टंटबाजों पर डंडा चलाने लगी। इसी बीच एक युवती की नाक पर डंडा लग गया।
डंडा लगने से लहूलुहान हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है एक युवती को हल्का सा डंडा लगा था। उसने किसी कार्रवाई से इनकार किया और चली गई थी।
दोनों सिपाही के निलंबन की यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि एएसपी लखनऊ चक्रेश मिश्र इस प्रकरण की जांच करेंगे।







