पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे राजबब्बर
लखनऊ, 27 जून। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजबब्बर पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में बुधवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में धरना दे रहे हैं। उनके साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव भी मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस की लाठी से डरने वाले नहीं हैं। जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
वादे न पूरे होने पर कर रहे थे प्रदर्शन
राजबब्बर ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जिस तरह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बगैर किसी आर्डर के मारा-पीटा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने जो अलख जगाने का काम किया है इनके साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चलेगा। गौरतलब हो कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार, मंहगाई और मोदी सरकार द्वारा किये गये वादे पूरे न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मंगलवार को लाठीचार्ज किया था। पुलिस के लाठीचार्ज में कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू, केशव चन्द्र यादव और अंकित सिंह परिहार समेत दर्जनभर कार्यकर्ताओं को चोटें आयी थीं। धरने में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान, सोशल मीडिया के प्रभारी शिव पाण्डेय,अयाज खान अच्छू और उत्तर प्रदेश युवा कांग्र्रेस मध्य जोन के मीडिया प्रभारी अवनीश शुक्ला ने प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-raajniti-lathicharge-on-congress-party-at-vidhan-bhwan/







