नई दिल्ली, 28 जून। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 61 गेंद 97 रन और शिखर धवन 45 गेंद 74 रन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार 76 रन से जीत दर्ज की है।
बता दें, टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
पहली पारी की शुरुआत करते हुए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में 97 रन और शिखर धवन 45 गेंदों में 74 रन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 160 रन की साझेदारी निभाई, हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई जिसमे सुरेश रैना 6 गेंद पर 10 रन महेंद्र धोनी 5 गेंद पर 11 और हार्दिक पांड्या ने 1 गेंद पर 6 रन बनाएं कप्तान विराट कोहली बगैर खाता खोले आउट हो गए। लेकिन शानदार फील्डिंग और गेंदबाजी ने भारत की बल्लेबाजी को जीत की सफलता पर ला दिया।







