लखनऊ, 28 जून। मानसून की दस्तक होते ही बुधवार रात बादल खूब झमाझम बरसे, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, अच्छी खबर यह है कि मानसून पूरे यूपी में छा गया है और जिस तरह से आज रात बारिश हुयी उसे मौसम सुहाना हो गया है फिलहाल बादल छाए हैं और बारिश होने कि संभावना और बनी है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात मानसून उत्तर पश्चिम के ज्यादातर क्षेत्रों में छा गया है और मानसून ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड के बाकी हिस्सों समेत समूचे मध्यप्रदेश पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और समूचे जम्मू कश्मीर को कवर कर दिया है। इसके अलावा पंजाब के कुछ इलाकों में भी मानसूनी बारिश दर्ज की गई है।
बुधवार को मानसून की स्थिति अहमदाबाद उदयपुर सवाई माधोपुर अलीगढ़ टिहरी गढ़वाल होते हुए अमृतसर में दर्ज की गई है विभाग उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश पूरे हरियाणा में उत्तर प्रदेश भारत में कई इलाकों में मानसून बारिश हुई इलाकों में भारी बारिश होने है।







