Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    गणतंत्र की रक्षा के लिए रहें जागरूक: निखिल कुमार

    By June 28, 2018Updated:June 28, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532
    • बसव की नीतियों की पुस्‍तक का हुआ लोकार्पण
    • प्राचीन गणतांत्रिक धरोहरों की रक्षा से मजबूत होगा लोकतंत्र

    पटना, 28 जून। पूर्व राज्‍यपाल निखिल कुमार ने कहा है कि यह ऐतिहासिक संयोग है कि ईसा के छठी शताब्‍दी पूर्व वैशाली के गणतंत्र और 12वीं सदी के बसव गणतंत्र का मंचन आज महान पाटलिपुत्रा की धरती पर हो रहा है। वैशाली गणतंत्र और दक्षिण का बसव गणतंत्र दोनों में प्रशासनिक निर्णयों में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रावधान था। पटना में वैशाली- बसव गणतंत्र मंथन समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि आज कल गणतांत्रिक मूल्‍यों का धीरे- धीरे ह्रास हो रहा है। गणतंत्र हाल के कुछ दिनों में धनतंत्र में तब्‍दील होते जा रहा है।

    यह गणतंत्र की मूल आत्‍मा पर करारा प्रहार है। इसलिए आज के इस कार्यक्रम और इसमें उपस्थित तमाम लोगों का दायित्‍व बनता है कि गणतंत्र की रक्षा के लिए जोरदार कदम उठायें। श्री कुमार ने कहा कि गणतांत्रिक मूल्‍यों की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों का होना आवश्‍यक है। गणतंत्र मंथन का यह उत्‍सव भारतीय लोकतांत्रिक मूल्‍यों को और मजबूत करेगा।

    इससे पहले श्री कुमार ने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्‍जवलित कर की। समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद जत्‍ती ने कहा कि बिहार क्रांति की भूमि रही है। भगवान महावीर व बुद्ध की यह भूमि गणतंत्र की प्रयोग भूमि भी है। भारत के कई महत्‍वपूर्ण बदलाव की शुरूआत बिहार की धरती से हुई है। चाहे वो चंपारण सत्‍याग्रह हो या विनोवा भावे का भूदान आंदोलन। इसलिए आज वो समय आ गया है, जब हम एक बार फिर बिहार की धरती से एक क्रांति कर सकते हैं। इसके लिए वेद, त्रिपीटक आदि पर एक जगह चर्चाएं हो। उन्‍होंने कहा कि दक्षिण भारत के बसवेश्‍वर के वचन और नीतियों के प्रचार-प्रसार की शुरुआत भी बिहार से कर रहे हैं।

    कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने कहा कि सामाजिक मूल्‍यों में निरंतर गिरावट आने की वजह से गणतांत्रिक मूल्‍यों में भी गिरवाट आ रही है। आज का यह कार्यक्रम संदेश देता है कि अपने प्राचीन गणतांत्रिक धरोहरों को याद करके आधुनिक समाज के नव निर्माण में हम अपनी महती भूमिका तय करें और उसे निभायें।

    कार्यक्रम में डॉ जयश्री मिश्र, भंते सुमन, बाबा गुरूमिंदर सिंह, नंदन पटेल, अरविंद भंते, डॉ विलासवती खूबा, इंद्रजीत बरेल, जर्नादन पाटिल, डॉ धनकर ठाकुर, सूर्य नारायण सहनी, शारदा, इंद्रजीत पटेल, मो. इकबाल हसन और नंदन पटेल ने भी गणतंत्र और उसके मूल्‍यों को लेकर समारोह को संबोधित किया।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading