कहा कि पहले भी कुछ प्रभावशाली लोग षड्यंत्र कर जान से मारने से मारने कोशिश कर चुके हैं-
लखनऊ, 29 जून। मेरे पति मुन्ना बजरंगी का कभी भी फर्जी एनकाउंटर हो सकता है इस बात का खुलासा करते हुए आज मुन्ना बजरंगी की पत्नी श्रीमती सीमा सिंह ने प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि उनके पति को कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा षड्यंत्र रच कर कई बार पहले भी जान से मारने का प्रयास किया है, इसके संबंध में उनके द्वारा तमाम जिम्मेदार अधिकारियों व माननीय न्यायालय में भी शिकायत की गई कुछ भ्रष्ट तंत्र के व्यक्ति उनके पति को व्यक्तिगत लाभ के लिए फर्जी एनकाउंटर कराने की फिराक में हैं।
इसके साथ ही उन्हें यह उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कुछ सफेदपोश प्रभावशाली व्यक्ति उनके पति व परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में उनके पति झांसी जिला कारागार में बंद है तथा उनका इलाज न्यायालय के आदेशा अनुसार गठित एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चल रहा है तथा डॉक्टरों द्वारा उन्हें यात्रा के लिए अस्वस्थ घोषित किया गया है, परंतु उन्हें अवैध तरीके से एक ही दिन में तीन -तीन बार बाहर डॉक्टरों के द्वारा उनका मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि उन्हें स्वस्थ घोषित कर जेल से बाहर लाकर फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है इस बारे में उन्होंने कुछ अधिकारीयों के नाम के भी खुलासे किये।






