न्यूयॉर्क में हो रहा है इलाज, ट्वीटर पर दी जानकारी
नई दिल्ली, 05 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इस समय कैंसर से पीड़ित है और वह न्यूयॉर्क में इसका इलाज करा रही है। सोनाली बेंद्रे ने खुद को कैंसर होने के बारे में ट्वीट के माध्यम से बताया है। सोनाली बेंद्रे ने कहा कि उन्हें काफी बड़ा कैंसर हुआ है और इस के इलाज के लिए वह इन दिनों न्यूयॉर्क में है। सोनाली ने कहा है कि वह इस बीमारी के खिलाफ संघर्ष करेंगे।
उन्होंने साफ किया कि कैसे वह इस बीमारी से जूझ रही है और इस दौरान उनके दोस्त और परिजन उनका पूरी तरह साथ दे रहे हैं इस खतरनाक बीमारी के बाद भी सोनाली बेंद्रे ने अपने परिवार और दोस्तों का इस दौरान समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।







