लखनऊ, 07 जुलाई। इन सिक्योर अवस्था में यात्रा कर रही 26 लड़कियों को एक यात्री ने उनकी पीड़ा को समझते हुए, उनके साथ अनहोनी न हो, ऐसा देखकर इस मामले को उसने अपने ट्विटर अकॉउंट पर पोस्ट कर दिया, ट्विटर पर एक्टिव लोगो ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्होंने उसे गोरखपुर स्टेशन से ट्रेस आउट कर लिया, मामला मानव से तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।
बता दे, कि अवध एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री आदर्श श्रीवास्तव को उनके ही बोगी में सफर कर रही 26 लड़कियों को देख, कुछ गलत होने की अंदेशा हुआ जिसके बाद उन्हें ट्विट किया। इस ट्विट पर हरकत में आयी पुलिस-प्रशासन ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और बच्चियों को छुड़ाया। पुलिस को शक है कि यह मानव तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री आदर्श श्रीवास्तव ने 5 जुलाई को एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह ट्रेन के एस-5 कोच में सफर कर रहे हैं। जिसमें करीब 25 नाबालिग लड़कियां हैं जो रो रही हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस ट्वीट पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई और गोरखपुर में जीआरपी और आरपीफ ने 26 बच्चियों को कोच से बरामद किया।







