- हरमनप्रीत की डिग्री निकली फर्जी DSP रैंक से सस्पेंड
नई दिल्ली, 11 जुलाई 2018: टी ट्वेंटी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत की डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद पंजाब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी डिप्टी एसपी रैंक से सस्पेंड करने का फैसला कर लिया है।
सरकार ने यह कदम नौकरी के लिए दी गई उनके द्वारा दी गयी डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद से निर्णय लिया।
पुलिस डिपार्टमेंट के सूत्रों के अनुसार हरमनप्रीत को भेजे गए पत्र में बता दिया गया है कि उनकी डिग्री के हिसाब से अब उन्हें केवल कांस्टेबल की ही नौकरी दी जा सकती है। पंजाब के मूंगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह की ओर से 1 मार्च को पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था।
पुलिस ने हरमन प्रीत को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनकी शिक्षा मात्र 12वीं तक है ऐसे में सिर्फ कांस्टेबल की नौकरी मिल सकती है। पंजाब के सीएम कैप्टन अरविंदर सिंह के कार्यालय में तैनात अधिकारी की माने तो मौजूदा शैक्षिक योग्यता के हिसाब से वह ही पास है।







