तापमान में बड़ी गिरावट, पारा 29 डिग्री सेल्सियस पर
लखनऊ, 11 जुलाई 2018: राजधानी में हुई आज दिन में चार बजे करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने लोगों के तन -मन को भिगो दिया। लोग बच्चों के साथ जमकर भीगें और बारिश का मज़ा लिया। लेकिन इस दरम्यान बारिश लोगों के लिए मुसीबत भी बन गयी, इस आधे घंटे की बारिश ने नाले और सड़के पूरी तरह से लबालब भर दिया। इससे बारिश का पानी लोगों के घरों में अंदर तक भर गया। बाद में लोग पानी को बाल्टी और मग से घर से बाहर निकलते देखें गए, इस बीच सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम की भी समस्या से जूझते देखा गया।
झमाझम बारिश से बेहाल यूपी के निवासियों को चिपचिपी गर्मी से भारी राहत मिली हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी अंचल के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं।







