निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में दोषियों की रिव्यू पिटीशन को सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को खारिज करते हुए उनकी मौत की सजा को बरकरार रखा। इस फैसले पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट में उनका विश्वास फिर कायम हुआ है, और यह फैसला दूसरों के लिए सबक होगा।
इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी कोर्ट के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उसका ‘निर्भया’ का दर्द हम सभी के बीच हमेशा जिंदा रहेगा।

इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर की उन्होंने लिखा कि आज के फैसले की खुशी आप सभी के फिल्म ‘मुल्क’ को मिल रहे प्यार की खुशी से भी बढ़कर है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 4 मई को ओशो और मुकेश की पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं की थी। सोमवार को तीनों दोषियों की याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा को बरकरार रखा है। निर्भया के माता-पिता ने कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर की, फैसला आने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि वह दोषियों को फांसी के फंदे पर देखना चाहते हैं।







