मुंबई, 12 जुलाई 2018: बॉलीवुड की सबसे चमकदार हीरोइनों ने शुमार करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय पीक पर हैं। ‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ जैसी दमदार फ़िल्में करने वाली तापसी पन्नू अब जल्दी ही अपनी दो फिल्मों के साथ पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। वह ऋषि कपूर स्टारर फिल्म ‘मुल्क’ में एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है।
वही वह हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक ‘सूरमा’ में वह दिलजीत दोसांझ के ऑपोजिट में नजर आएंगी। तापसी ने ‘मुल्क’ में ऋषि कपूर. रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है की आतंकवादियों का सीधे-सीधे महिमामंडन करना काम नहीं आया तो अब उनके परिवार वालों का फर्जी दुख दर्द दिखाकर इस्लामिक आतंकवाद को ढकने का नया प्रयास किया जा रहा है। वह कहती हैं कि उन्हें कभी भी किसी बड़े सुपरस्टार के सामने परफॉर्म करने में किसी तरह का कोई डर नहीं लगता बल्कि बेहतरीन कलाकारों के बीच जब बोलने की बारी आती है। तब डर जाती हैं। तापसी का कहना है की फिल्म के सेट पर उनकी हालत कुछ ऐसी ही थी, और मैं डरी सहमी रहती थी। लेकिन सेट पर ऐसा दिखाती थी कि वह सामान्य है।
वह अपने किरदार के बारे में बताती हैं वकील का रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन की वकालत खूब अच्छे से देख और समझ ली थी। सच कहूं तो बॉलीवुड की फिल्मों में अगर कोई सबसे अच्छा वकील का रोल निभा सकता है तो वह अमिताभ बच्चन हैं और मैंने उनके साथ पूरी एक फिल्म की है







