Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»सेहत

    डायबिटीज के अलावा जामुन खाने से आपको मिलेंगे 10 और फायदे

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2018 सेहत No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    जामुन गर्मियों का फल है। खाने में टेस्टी ये फल किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। रोजाना कुछ दिनों तक जामुन का सेवन करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती है। इसमें पाया जाना वाला ग्लूकोज और फ्रुक्टोज लू लगने से बचाता है। जामुन में मौजूद आयरन एनीमिया रोग से निजात दिलाने में मददगार होता है। शरीर में खून का स्तर बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा भी जामुन खाने के बहुत से फायदे होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं जामुन खाने के 10 फायदे।

    1. पाचन तंत्र करे मजबूत
    अक्सर मानसून के मौसम में पेट से संबंधित समस्याएं हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए दिन में कम से कम दो बार 5 से 10 जामुन जरूर खाएं। इनको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

    2. डायबिटीज से छुटकारा
    डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन किसी औषधि से कम नहीं है। इसके बीजों को सुखाकर पीसकर लेने से मधुमेह यानी कि डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

    3. दस्त से राहत
    जरूरत से ज्यादा पानी पीने, खराब खाना खाने से दस्त होने लगते हैं। दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए सेंधा नमकर के साथ जामुन खाएं। कुछ ही समय में राहत मिलेगा। खूनी दस्त होने पर जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

    4. भूख बढ़ाए
    जिन लोगों को भूख बहुत कम लगती है। उनको जामुन जरूर खाने चाहिए। सिरके के साथ जामुन खाने से भूख बढ़ जाएगी। इसके साथ ही जो भी चीज आप खाते हैं। वह शरीर को लगने लगेगी।

    5. पथरी की समस्या
    पथरी की समस्या इन दिनों आम सुनने को मिल रही है। पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों की जगह पर जामुन खाएं। आप चाहे तो जामुन के बीज को पीसकर पानी या दही के साथ भी ले सकते हैं। इस तरह बीजों का पाउडर लेने से पथरी की समस्या दूर होगी।

    6. दांतों के लिए फायदेमंद
    जामुन दांतों को स्वस्थ बनाने में भी लाभदायक है। रोजाना जामुन के पाउडर का मंजन करने से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

    7. मुंह की बदबू से छुटकारा
    कई बार अच्छे से ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आने लगती है। बदबू दूर करने के लिए लोग कई तरह के माउथवॉश यूज करते हैं। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में आप जामुन के पत्तों का सेवन करके मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

    8. कैंसर के खतरे से बचाए
    जामुन में पॉलीफेनॉल्स जैसे फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें एंथोसायनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार होता है।

    9. दुबलापन होगा कम
    जामुन के रस में शहद, आंवला या गुलाब के फूलों का रस मिलाकर दिन में 2 बार लगातार एक महीने तक पिए। एक महीने में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

    10. शरीर में खून की कमी करे पूरा
    जामुन में विटामिन और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। जिन लोगों को अनीमिया की समस्या रहती है। उनको जामुन जरूर खाने चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    घुटने बोलते हैं, लड़खड़ाता हूँ, लेकिन मजे में हूँ

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading