Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ताज को बंद कर दो या जमींदोज कर दो

    By July 13, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585

    सही मायनों में कहा जाये तो किसी भी समाज में विरासत का अपना एक अलग महत्व है। क्योंकि विरासत ही हमें अपने अतीत के प्रति गर्व का बोध कराती है, तो उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित भी करती है। भारत जैसे देश में यह बात और भी महत्वपूर्ण तब हो जाती है जब यहां पर ऐसी विरासतों की भरमार हो, जो देशवासियों को ही नहीं विदेशियों को भी चमत्कृत करती हैं।

    कहने का तात्पर्य हर विरासत का अपना इतिहास अपनी उत्कृष्टता अपना महत्व अपनी शान है जो श्रेष्ठतम कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं और गौरव कि भी अनुभूत कराती है। प्रधानमंत्री ने बेहद सीधे शब्दों में इस बात को यूं कहा कि हमें अपनी विरासत के प्रति गर्व और उसके संबंध में जानकारी होनी चाहिए ।

    उन्होंने विरासत से संरक्षण को भी रेखांकित किया है ऐसे में यह विडंबना ही है कि दुनिया की गिनी-चुनी अनोखी विरासतों में एक ताजमहल की देखभाल के प्रति लगातार बढ़ती जा रही उदासीनता से क्षुब्ध होकर सर्वोच्च न्यायालय को कहना पड़ा कि ताजमहल की सलामती के लिए, अगर इसकी देखभाल नहीं कर सकते तो इसे बंद कर दो या जमींदोज कर दो।

    यह समस्या अचानक पैदा नहीं हुई आगरा के चमड़ा उद्योग से उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थों के कारण पैदा विभिन्न प्रकार के प्रदूषण के कारण ताज के अस्तित्व को खतरा बनने के बाद बहुत पहले से की जा रही है। कुछ वर्षों पूर्व इसकी इमारत को हो रही क्षति दिखाई भी दे रही थी। जिसे फौरी तौर पर तो ठीक कर दिया गया, लेकिन इस की सलामती के मुकम्मल इंतजाम आज भी नहीं किया गए हैं। यह तब जबकि हाल के वर्षों के दौरान प्रदूषण की समस्या और अधिक गहरी हुई है।

    ताज की विशेषता कई मायनों में अलग स्थान रखती हैं जहां एक और इससे एक बादशाह की मोहब्बत की दास्तान जुड़ी है वहीं इसके निर्माण स्थापत्य कला आदि पक्षों ने भी इसे दुनिया में अलग पहचान दी हैं यही कारण है कि विदेशों से भारत आने वाले साधारण और विशिष्ट दोनों ही प्रकार के लोग ताज का दीदार करना नहीं भूलते। यह बेवजह तो नहीं है। उनके लिए आज भी अपनी जिंदगी में ताज को देखना और उसकी यादों को अपने साथ ले जाना कहीं ना कहीं राहत का एहसास दिलाता है।

    राजनितिक द्वेष वश कुछ लोग आज भी इसके इतिहास पर दावेदारी करने में जुटे हैं यह बात मूल समस्या से कहीं न कहीं ध्यान हटाती है। ताजमहल जैसी विरासतें तो सही मायने में पूरे समाज के लिए कीमती धरोहर हैं। उसमें विवाद कैसा! मिलकियत का दवा कैसा! ध्यान रखने की बात तो यह है कि ताजमहल में होने वाले नुक्सान और उसकी इमारत से ज्यादा भारतीय व्यवस्था की समझ को और समर्थन का प्रतीक है। उसका सम्मान घटाता है किसी भी दृष्टि से अच्छी बात नहीं कही जा सकती। इसलिए जरूरी है कि ताज की सलामती के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

    -नीतू सिंह

    @taj mahal

    Keep Reading

    The Cruelty of Bureaucracy: A Citizen Driven to the Brink of Self-Immolation Over ₹52,900

    अफसरतंत्र की क्रूरता: ₹52,900 के लिए आत्मदाह की कगार पर एक नागरिक

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    The First Virtual Party: CJP, Politics, and Conspiracy

    पहली आभासी पार्टी सीजेपी, सियासत और साजिश

    Serving one's elders is nothing short of a blessing.

    अपने बुजुर्गों की सेवा किसी वरदान से कम नहीं

    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Cruelty of Bureaucracy: A Citizen Driven to the Brink of Self-Immolation Over ₹52,900

    अफसरतंत्र की क्रूरता: ₹52,900 के लिए आत्मदाह की कगार पर एक नागरिक

    June 1, 2026
    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    May 31, 2026
    The First Virtual Party: CJP, Politics, and Conspiracy

    पहली आभासी पार्टी सीजेपी, सियासत और साजिश

    May 31, 2026
    Serving one's elders is nothing short of a blessing.

    अपने बुजुर्गों की सेवा किसी वरदान से कम नहीं

    May 31, 2026
    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading