लॉर्ड्स में आज ही के दिन 16 साल पहले मोहम्मद कैफ ने किया था कमाल
नई दिल्ली, 14 जुलाई 2018: यूपी के बल्लेबाज मोहमद कैफ ने शुक्रवार 13 जुलाई को अपने क्रिकेट कैरियर से संयास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच खेलने के करीब 12 साल बाद 37 साल के कैफ ने अपने ट्विटर पेज पर भावुक होकर लिखा:- 13 जुलाई को यह घोषणा करने की वजह यह है कि हम सभी के पेशेवर जीवन में ऐसा पल आता है जो हमारी पहचान बन जाता है। 16 साल पहले 13 जुलाई 2002 को जो पल हमने लॉर्ड्स में जिया मुझे इसी दिन यानि 13 जुलाई को अलविदा कहना सही लगा।
बता दे, मोहमद कैफ ने सोलह बरस पहले आज ही के दिन 13 जुलाई को युवराज सिंह के साथ लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार पारी खेलते हुए भारत को सबसे यादगार वनडे जीत दिलाई थी।
उन्होंने लिखा,‘13 जुलाई 2002 सबसे अलग था. वीरू, सचिन पाजी, दादा और राहुल पवेलियन लौट चुके थे और 326 रन असंभव लग रहे थे।’ कैफ ने आगे लिखा,‘मेरे अपने परिवार ने मैच छोड़कर मूवी लगा दी और बाकी का मैच देखा ही नहीं। मुझे और युवराज को किसी ने नहीं कहा था कि हम हारने वाले हैं और हम जीतने के लिये ही खेले। लॉर्ड्स पर वह जीत बहुत खास थी और उसका हिस्सा बनना यादगार रहा।

उन्होंने लिखा,‘‘ 13 जुलाई 2002 सबसे अलग था। वीरू, सचिन पाजी, दादा और राहुल पवेलियन लौट चुके थे और 326 रन असंभव लग रहे थे। कैफ ने आगे लिखा,‘मेरे अपने परिवार ने मैच छोड़कर मूवी लगा दी और बाकी का मैच देखा ही नहीं। मुझे और युवराज को किसी ने नहीं कहा था कि हम हारने वाले हैं और हम जीतने के लिये ही खेले। लॉर्ड्स पर वह जीत बहुत खास थी और उसका हिस्सा बनना यादगार रहा।’







