- इंस्टाग्राम पर प्रकट हुए शाहरुख
मुंबई,17 जुलाई 2018: शाहरुख खान के फैंस को यकीन ही नहीं हुआ की खुद किंग खान उनके सवालों के जवाब दे रहे हैं लेकिन शाहरुख़ ने अपने फैंस के प्रति प्यार जताते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी एसआरके फ्रेंड से बात करने का समय निकाल ही लेते हैं।
दरअसल, शाहरुख खान उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया से तब से जुड़े थे जब ट्विटर और इंस्टाग्राम भारत में पॉपुलर होना शुरू हुए थे। आज किंग खान के इन दोनों ही सोशल अकाउंट पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
बता दें कि इंस्टाग्राम ने हाल ही में नया फीचर लॉन्च किया जिसके जरिए स्टोरी में फैंस के जरिए पूछे गए सवालों का जवाब दिया जा सकता है। शाहरुख ने इसका इस्तेमाल करते हुए अपने फ्रेंड से बात की और उनके कई सवालों के जवाब भी दिए शाहरुख ने अपने फैंस को जानकारी दी कि वह शूटिंग के लिए जा रहे हैं और इस बीच वह फैंस के सवालों का जवाब देंगे।
पहले तो यूजर्स को यकीन नहीं हुआ कि खुद किंग खान उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब फैंस को यकीन हो गया कि सच में शाहरुख ही उन्हें जवाब दे रहे हैं। तो उन्होंने सवालों की झड़ी लगा दी एक स्वयं ने लिखा मैं आपके लिए जान दे सकता हूं। जिसको शाहरुख ने जवाब दिया कि क्या आप प्लीज मेरे लिए जी सकते हैं।
एक ने पूछा कि आप हैंडसम क्यों हैं तो शाहरुख ने जवाब दिया क्या करूं मैं पैदा ही ऐसा हुआ था इस दौरान शाहरुख खान हमेशा की तरह मजाकिया अंदाज में जवाब देते दिखे। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कई ऐसी बातें बताएं जिनके बारे में शायद ही पहले कोई जानता हो। जैसे उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट किशोर कुमार का गाना कौन सा है। वह इतने फिट कैसे रहते हैं।







