आगरा, 19 जुलाई 2018: मशहूर कवि और गीतकार पद्मभूषण से सम्मामित गोपालदास नीरज की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक 94 साल के नीरज को चेस्ट में इंफेक्शन और सांस लेने में दिक्कत है। नीरज के साथ पूर्व पार्षद व उनकी बेटी कुंदनिका शर्मा है।
तबियत बिगड़ते ही रात ही में उन्हें अलीगढ़ से आगरा लाया गया था। फिलहाल नीरज जी से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि तबियत में आज कुछ सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
पद्मभूषण और भारत भारती सम्मान से सम्मामित
महाकवि नीरज का जन्म इटावा के ग्राम कुरावली में हुआ था। आज भले ही वह सहारा लेकर चलते हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी पहुंचकर उनका लेखन और सामाजिक गतिविधियों में योगदान लगातार जारी है उनके द्वारा लिखे गीत के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत भारती सम्मान से नवाजा जा चुका है। कवि सम्मेलन में मंच पर अपनी रचनाओं करते हैं उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से साहित्त्य जगत और उनके चाहने वाले चिंतित हैं।







