- फिल्म ‘संजू की आलोचना झेल रहे संजय दत्त ने दिए सवालों के जवाब
- इस फिल्म में क्या लें या नहीं इस पर मैंने डायरेक्टर को कोई सलाह नहीं दी थी
मुंबई, 24 जुलाई 2018: ‘संजू’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ जहां कुछ फैंस को यह काफी पसंद आई। वही एक तरफ इसको काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। आलोचकों का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ संजय दत्त की इमेज को अच्छी करने के लिए बनाई गई है।
लोगो के सवालों से घिरे संजू के असली किरदार संजय दत्त ने इस इन आलोचनाओं का अब खुद जवाब दिया है। संजय दत्त ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि सिर्फ इमेज सुधारने के लिए 50 करोड़ खर्च करेगा। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म मेकर्स को सब कुछ बताया गया था। उसमें उन्हें जो चाहिए था, उन्होंने लिया।
संजय दत्त ने यह भी बताया कि बायोपिक का आईडिया उनकी पत्नी मान्यता का था। फिल्म के डायरेक्टर से भी मान्यता ने ही बात की थी। उन्होंने कहा कि उस समय तो मै जेल में था।
बता दें कि 1993 मुंबई ब्लास्ट के बाद संजय दत्त के पास से अवैध रूप से हथियार मिले थे इसके बाद उन पर मुंबई ब्लास्ट में शामिल होने का आरोप लगा था। अदालत से संजय दत्त को ब्लास्ट में शामिल होने के आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत सजा दी गई थी जिसके लिए वह लंबे समय तक मुंबई कि यरवडा जेल में रहे।
संजय दत्त ने बताया कि इस फिल्म को इस बंदूक की वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई और उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। फिल्म संजय दत्त की दोनों पत्नियों को ना दिखाए जाने पर भी सवाल उठ रहे थे। इस पर संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने कि मैंने फिल्म मेकर को सब कुछ बताया था। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में क्या लें या नहीं इस पर मैंने उनको कोई सलाह नहीं दी थी। फिल्म के हिसाब से उसमें कुछ चीजें ली गई और कुछ चीजें छूट गई।






