पटना, 25 जुलाई, 2018: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सनी लियोनी के नाम से मशहूर सनी सिंह ने गदर 2 फेम अभिनेता किशन राय से सगाई कर ली है। इसको लेकर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिनमें एक पैरों पर बैठ कर किशन राय सनी सिंह को अगूंठी पहना रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं, लेकिन मामला पूरा फिल्मी है। यह तस्वीर आशी तिवारी की एलबम ‘दिल ले गइल सवरकी’ के का है। इसमें सनी सिंह किशन राय के साथ नजर आ रही हैं।

इस बारे में आशी तिवारी ने बताया कि सही मायने में अगर देखें तो दोनों क्यूट कपल लग रहे हैं। मगर बात फिल्मी है, जिसका फायदा हमें जरूर मिलेगा। ‘वादा’ गाने के बाद अब ‘दिल ले गइल सवरकी’ पूरी इंडस्ट्री को झूमा कर रख देने वाला गाना है। इसका जल्द ही वेब म्यूजिक से रिलीज़ होने वाला है। इस गाने में किशन राय और सनी सिंह की केमिस्ट्री लाजवाब हैं। दोनों ने बेहद अच्छा काम किया है। इसके पहले किशन राय ने गाना ‘वादा’ में आयुषी तिवारी के साथ रोमांस किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब इस गाने की बारी है।







