Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    देश को शर्मशार करता मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड

    By July 25, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 857
    त्वरित टिप्पड़ी: पंकज चतुर्वेदी
    बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह की कुल 44 में से 42 बालिकाओं की मेडिकल जांच कराई गई है। इसमें 29 बालिकाओं से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बीमार रहने के कारण दो बालिकाओं की मेडिकल जांच अबतक नहीं हो पाई है। अब तक 11 में से 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक अभियुक्त दिलीप कुमार वर्मा की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
    यह खबर देश में सनसनी नहीं पैदा करती कि एक आसरे और सुरक्षा की उम्मीद में आई बच्चियों के साठ पाशविकता होती रही, मेडिकल जांच में पता चला कि लड़कियों को पीटा जाता था, उनके शारीर पर जलने  के निशान  भी मिले हैं. बिहार में सियासत तो हो रही है लेकिन उसमें संवेदना नहीं दिख रही हैं
    मुजफ्फरपुर में बालिका गृह 1 नवंबर 2013 को खोला गया था। इसके बाद बीते 55 महीने में वहां 471 लड़कियों की इंट्री हुई। इनमें से तीन की मौत मृत्यु हो गई। वर्ष 2015 में एक लड़की, जबकि वर्ष 2017 में दो लड़की की मृत्यु हुई थी। इनमें दो लड़कियों की की मौत अस्पातल में हुई थी। बालिका गृह के रिकॉर्ड में तीन लड़कियां फरार थी। इसके अलावा एक लड़की गायब थी।
    28 मार्च, 2018 को आई उस लड़की के बारे में बालिका गृह के रजिस्टर में इंट्री मिली पर डिस्चार्ज लिस्ट में उसका नाम नहीं था। जांच में वह गायब लड़की विवाह के बाद मुजफ्फरपुर जिले में ही अपने ससुराल में मिली। डीजीपी केएस द्विवेदी ने बताया कि तीन मृत लड़कियों के बारे में भी पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। बालिका गृह के रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि दिसंबर, 2013 से ही तीनों लड़कियां फरार हैं। एक माह पहले नवंबर में ही उन्हें बालिका गृह लाया गया था। कहा यह गया कि एक लड़की को मार कर दफना दिया गया. खुदाई हुई लेकिन कोई शव या अवशेष नहीं मिले हैं।
    इस बालिका गृह के संचालन का जिम्मा स्वयंसेवी संस्था ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ को 24 अक्टूबर, 2013 को सौंपा गया था। जो पहली नवंबर, 2013 से इसका संचालन कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ही टाटा इंस्टीच्यूट आफ सोशल साइंसेस(टिस) को राज्य के बाल एवं बालिका गृहों के सोशल ऑडिट का जिम्मा 30 जून, 2017 को सौंपा था। उसने सरकार को इस वर्ष 27 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में यौन¨हिंसा, र्दुव्‍यवहार एवं उत्पीड़न की घटनाओं का उल्लेख किया गया था।
    रिपोर्ट के आधार पर 30 मई, 2018 को महिला थाना, मुजफ्फरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
    ज़रा सोचें कि 30 जून 17 को पता चला और ११ महीने बाद 30 मई 2018 को प्राथमिकी दर्ज हुयीं और कार्यवाही उसके भी तीन महीने बाद शुरू हुई. यह समूचे सिस्टम के सड़  जाने की बानगी हैं।
    बालिकाओं के बयान पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किरण कुमारी, मीनू देवी, मंजू देवी, इंदू कुमारी, चंदा देवी, नेहा कुमारी, हेमा मसीह, विकास कुमार, रवि कुमार रौशन को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी बालिका गृह के कर्मी हैं।
    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
    https://shagunnewsindia.com/crime-rajniti-mujaffarpur-rape-case-mp-write-a-letter-to-pm-for-action/

    Keep Reading

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading