650 से ज्यादा घर जलकर खाक, 10 हजार लोगों ने घर छोड़ा
नई दिल्ली, 30 जुलाई 2018: दुनिया में प्रकृति के माध्यम से अनेकों घटनाएं देखने को मिलती है एक तरफ भारत में इन इन दिनों बारिश का कहर है तो दूसरी तरफ अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग का कहर बद्दस्तूर जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 जुलाई को अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है इस भयंकर आग से अब तक 650 से अधिक घर जल कर राख हो गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारी ने बताया कि आग से अभी 5,000 से अधिक संरचनाओं को खतरा है। गुरुवार को आग तेजी से फैली और इसने सैन फ्रांस्सिको से करीब 230 मील उत्तर में स्थित रेडडिंग शहर को अपनी चपेट में ले लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भीषण आग की वजह से हज़ारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। आग लगने की वजह से करीब पांच सौ इमारतों को नुकसान पहुंचा है और हजारों घर राख में तब्दील हो गये हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 10 हजार से अधिक लोगों ने घर छोड़ दिया है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि आग की तेजी कम हुई है और इसपर काबू पा लिये जाने की उम्मीद है। जंगल में लगी भयानक आग के कारण करीब 10 हजार लोगों को अपना घर छोड़ने पर विवश होना पड़ा।







