महोबा में मोर के 11 शव बरामद
महोबा, 04 अगस्त 2018: इसे सवेंदनहीनता की ही पराकाष्ठा कहेंगे कि इंसान अपने लाभ के लिए किसी का भी रक्तपात कर सकता है। फिर चाहे वह इंसान, पशु- पंछी ही क्यों न हो। बता दें कि प्रदेश के महोबा के चरखारी क्षेत्र के जंगल से राष्ट्रीय पक्षी मोर के 11 से बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि इन निरीह जीवों को जहर देकर मारा गया है।
पुलिस उपाधीक्षक ने शुक्रवार को प्रेस को बताया कि हमें जरौली गांव के निकट खेत में मृत अवस्था में मोर पड़े होने की सूचना मिली जिस पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें कब्जे में ले लिया। मौके से उनके शव के अलावा कुछ अवशेष भी मिले। उन्होंने बताया कि मोरों की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है लेकिन घटनास्थल पर अनाज के दाने बिखरें पाए गए हैं जिससे आशंका है की शिकारियों द्वारा उन्हें जहरीला दाना खिला कर मारा गया है। मोरों की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए वन विभाग द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।







