लखनऊ, 11 अगस्त 2018: दिल्ली के जंतर मंतर पर असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान की प्रति जलाने के मामले में आरक्षण समर्थकों का गुस्सा फूटा पड़ा, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने आज सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, गोमती नगर में जोरदार प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाय। इस अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने सभी आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों को यह कसम दिलायी कि जब तक दोषियों पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर उन सभी को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक हम सभी चुप नहीं बैठेंगे और बाबा साहब के सम्मान के लिये अपनी जान की कुर्बानी देने के लिये भी तैयार हैं।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा रामशब्द जैसवारा आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, बीना दयाल, लेखराम, दिनेश कुमार, अनीता, अंजली गौतम, सुधा गौतम, अजय चौधरी, महेन्द्र सिंह, पीपी सिंह, अशोक सोनकर, प्रेमचन्द्र, योगेन्द्र रावत, श्री निवास राव, रामेन्द्र कुमार, अरविन्द फर्सोवाल, पूनम धूसिया, जितेन्द्र कुमार, राजेश पासवान, जय प्रकाश गौतम, अरविन्द कुमार, अमित कुमार, सुनील कनौजिया ने कहा कि राजधानी दिल्ली में इस प्रकार की शर्मनाक घटना से पूरे देश में बाबा साहब के अनुयायियों में गुस्सा व्याप्त हो गया है। देश के अनेकों जनपदों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने के लिये बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा प्रार्थना-पत्र दे दिये गये हैं। अब केन्द्र व राज्य सरकारों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इस घटना के दोषियों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार किया जाये।







