मुंबई,13 अगस्त 2018: जैकलिन हमेशा से अपनी नेचुरल खूबसूरती और परफेक्ट फिगर शेप के लिए चर्चा का विषय रही है। अगर सच कहा जाये तो जैकलिन के फैंस उनसे उनकी फिटनेस व परफेक्ट फिगर के बारे में जानने को हमेशा बेताब रहते हैं खासतौर पर लड़कियां। जैकलिन ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपने फिटनेस का राज बताया-
एक गिलास गुनगुना पानी पीना :
जैकलीन अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुना पानी पीकर करती है। वह बताती हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है और मोटापा भी कण्ट्रोल में रहता है। इसके अलावा दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई बीमारियों के साथ-साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।
एक बार ग्रीन टी का सेवन:
सुबह जैकलिन एक बार ग्रीन टी जरूर पीती हैं। एक या 2 घंटे वर्कआउट करती हैं, उसके बाद फिटनेस जिम में स्विमिंग, डांसिंग और कपाल भारती भी करती हैं इसके अलावा जैकलिन योगा भी करती हैं। अपने बिजी शेड्यूल के कारण ही जैकलिन अपने फेवरेट योगासन प्राणायाम के लिए समय निकाल ही लेती हैं।
वर्कआउट करना:
जैकलीन जिम में वर्कआउट का सहारा भी लेती हैं जिसकी वीडियो वह अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर भी करती हैं। वह कहती हैं कि वर्कआउट करने से न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि शरीर की कार्य क्षमता भी बढ़ती है । वर्कआउट के बाद जैकलिन हमेशा प्रोटीन शेक जरूर लेती हैं। इसके अलावा प्रोबायोटिक डाइट प्लान फॉलो करती है। जिसमें अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल होती हैं। उनका डिनर थोड़ा लाइट होता है ताकि रात को खाना अच्छे से पच सके। जिससे और किसी तरह की पेट संबंधी कोई दिक्कत ना हो।







