पटना, 13 अगस्त, 2018: राजधनी पटना में आसरा आश्रय गृह में दो ल़ड़कियों की मौत और राज्य में महिलाओं के शोषण के खिलाफ जन अधिकार छात्र परिषद ने पटना के कारगिल चौक पर कैंडल व प्रतिकार मार्च निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कैंडल मार्च का नेतृत्व छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड के खुलासे के बाद आश्रयगृहों के व्याप्त अराजकता, व्यभिचार और देह व्यापार के उजागर होने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड जुड़े तथ्यों का लगातार विस्तार हो रहा है। इधर पटना में राजीव नगर स्थित आश्रयगृह ‘आसरा होम’ भी अराजकता और अत्याचार का साम्राज्य कायम है।
कैंडल मार्च में छात्र परिषद के आजाद चांद, मनीष यादव, प्रिया राज, पल्लवी, नीरज कुमार, आलोक कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, मुकेश, पप्पू, विशाल, भूपेंद्र समेत कई छात्र मौजूद रहे।







