सावन के आखिरी सोमवार को टीलेश्वर महादेव मंदिर में होगा अभिषेक
लखनऊ। लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार पर बिठूर के पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद अपनी योजना पर अटल है।
बिठूर से गंगाजल लेकर लौटे राष्ट्रीय अध्यक्ष
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, गौरव गोस्वामी, बाबा महादेव, प्रकाश श्रीवास्तव और अनीता तिवारी सहित कई पदाधिकारियों के साथ बिठूर पहुंचे। वहां से गंगाजल लेकर देर शाम राजधानी लौट आए।
आस्था बनाम प्रशासनिक रोक
ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि सरकार की रोक के चलते संगठन मुख्यालय पर सांकेतिक जलाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन कई प्रमुख नेताओं का लक्ष्मण टीला पर पहुंचकर अभिषेक करने का उबाल रोकना मुश्किल है। यह धार्मिक आस्था का सवाल है।
24 अगस्त को होगा कार्यक्रम
संगठन की विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यकर्ता सुबह 11 बजे मुख्यालय पर एकत्र होंगे। वहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लक्ष्मण टीला रवाना होंगे।
लक्ष्मण टीला के अस्तित्व की लड़ाई
त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया। संगठन मुस्लिम आक्रांताओं की निशानियों को हटाकर मंदिर में पूजा-पाठ के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करता रहेगा।







