- एम्बुलेंस के लिए पत्रकारों ने दिया आर्थिक सहयोग
- एलजेए प्रकाशित करेगा स्मारिका, भारत रत्न अटल जी को दी श्रद्धांजली
लखनऊ, 19 अगस्त 2018: मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति ‘एलजेए’, लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों को निशुल्क एम्बुलेंस सेवा तथा निजी अस्पताल अथवा पैथोलॉजी में विशेष छूट के साथ पत्रकार औऱ उसके पारिवारिक सदस्य को उपचार प्रदान करने के प्रयास में निरन्तर अग्रसर हैं।
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘एलजेए’ की मुरली भवन स्थित कार्यालय मे आज हुई बैठक में अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि न्यूज़ एजेंसी, न्यूज़ पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया को चलाने में पत्रकार, छायाकार औऱ डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों का अहम रोल होता हैं, इन सबके बगैर कोई भी मीडिया संस्थान पंगु जैसी हालत में पहुँच जाता है।
डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों के साथ आकस्मिक घटना पर सभी अपने हाथ खड़े कर लेते है, जिसके चलते सामाजिक तौर पर यह पत्रकार सदस्य छोटी सी छोटी परेशानी में ख़ाली हाथ खड़े नज़र आते है, जिसका खमियाजा पत्रकार स्वयं औऱ उसका परिवार भुगता हैं।
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘एलजेए’ पत्रकार सदस्यों को मुख्य धारा में खड़े होने हेतु निरन्तर प्रयासरत है, चंद बैठक के पश्चात दो दर्ज़न से अधिक पत्रकारो ने एम्बुलेंस की व्यवस्था को सुदृढ़ अथवा शीघ्र शुरू करने लिए आज की बैठक में आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा सदस्यता अभियान निरन्तर जारी रखने की बात कही । बैठक में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘एलजेए’ द्वारा एक स्मारिका प्रकाशित करने का प्रस्ताव सभी के सामने रखा गया,जिसका सभी ने स्वागत करते हुए इस योजना को धरातल पर लाकर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को शासन तथा प्रशासन तक अपनी बात पहुचाने के कार्य को अंजाम दिया जाएगा। बैठक के अंत मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘एलजेए’ की बैठक में आलोक त्रिपाठी, चाँद फरीदी, रूपेंद्र उपाद्द्याय, संजय पांडेय, प्रमोद तिवारी, प्रभा अस्थाना, संजय चतुर्वेदी, विनय जोशी, ब्रजेन्द्र सिंह, त्रिनाथ के शर्मा, अर्जुन द्विवेदी, आशुतोष गुप्ता, उमेश कुमार मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित वाजपेयी, रवि शर्मा, आदित्य यादव, रोहित सिंह तथा मोहम्मद सारिक समेत बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।






