- बड़े संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचे रणदीप हुड्डा
- मिस यूनिवर्स से था अफेयर
मुंबई, 21 अगस्त 2018: जाने मने एक्टर रणदीप हुड्डा का सोमवार को जन्मदिन था वह कल 42 साल के हो गए। फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप हुड्डा का का जन्म 30 अगस्त 1976 को रोहतक में हुआ था। उन्होंने 17 साल पहले फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह हमेशा से ही अपनी एक्टिंग की वजह से चर्चा में रहे हैं फिल्म जिस्म-2 , किक, वंस अपॉन अ टाइम और सबरजीत जैसी फिल्मों में रणदीप अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके है।
बता दें कि रणदीप अपने स्कूल के दिनों में बहुत शरारती हुआ करते थे। जिसकी वजह से स्कूल में उन्हें रणदीप डॉन कहकर बुलाया जाता था। उन्होंने अपने स्कूल में पढ़ाई की शुरुआत सोनीपत से की और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए। जहां से उनके संघर्ष की कहानी शुरू हुयी।
दरअसल पॉकेट मनी के लिए रणदीप को एक होटल में वेटर का काम करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में रणदीप को पैसे के लिए बर्तन भी साफ करने पड़े और टैक्सी भी चलानी पड़ी।
साल 2001 में उन्हें मीरा नायर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ के लिए रोल ऑफर हुआ। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की लेकिन इसके बाद भी उन्हें फिल्मों में आसानी से काम नहीं मिला। दूसरी फिल्म के लिए रणदीप को 4 साल तक इंतजार करना पड़ा था। प्रदीप में 2004 से 2006 तक मिस इंडिया यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे।
इस दौरान दोनों का रिलेशन खूब चर्चा में रहा लेकिन अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुष्मिता सेन के बाद रणदीप का नाम नीतू चंद्रा से जुड़ा, इसके बाद अदिति राव हैदरी के साथ भी उनके अफेयर के चर्चे रहें। अफेयर की चर्चा के बाद अपनी फिल्म सबरजीत को लेकर खबरों में बने रहें इस फिल्म के लिए उन्होंने 28 दिनों 18 किलो वजन कम किया था।







