फिल्म निर्माताओं को कश्मीर में राजनीति पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय इसके सौंदर्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए
मुंबई, 23 अगस्त 2018: अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि कश्मीर दुनिया में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जिसे अच्छे तरीके से पेश करने की जरूरत है। मैंने कश्मीर के बारे में पढ़ा है और इसका इतिहास 1947 से जानता हूं।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं यहां की स्थिति और चीजों के बारे में जानता हूं। मैं सब कुछ समझता हूं। मैं राजनीतिक प्रक्रियाओं के बारे में भी जानता हूं। फिल्म निर्माताओं को कश्मीर में राजनीति पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय इसके सौंदर्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
बता दे कि जॉन अब्राहम इस समय उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी फिल्म ‘रोमियो अकबर वालटर’ (रॉ) की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्राफ भी हैं।
उन्होंने गुलमर्ग में कहा कि यह सुनिश्चित करना फिल्म उद्योग की जिम्मेदारी है कि वे राज्य को एक सकारात्मक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करें। हमें कश्मीर की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए।







